'कोई घबराहट-पैनिक नहीं', जंग के बीच दुबई में एन्जॉय कर रही एक्ट्रेस, बताया कैसे हैं हालात

ईरान, इजरायल और यूएस की जंग में मिडिल ईस्ट में भी टेंशन का माहौल है. ईरान की तरफ से दुबई, अबू धाबी में धमाके हो रहे हैं. ऐसे में कई भारतीय सेलेब्स भी वहां फंसे हुए हैं. अब एक्ट्रेस-मॉडल रोशेल राव ने वहां के हालातों के बारे में जानकारी दी है.

Advertisement
एक्ट्रेस ने बताया दुबई में कैसे हैं हालात (Photo: Instagram @rochellerao) एक्ट्रेस ने बताया दुबई में कैसे हैं हालात (Photo: Instagram @rochellerao)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

ईरान पर हुए इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से पूरे मिडिल ईस्ट में हालात नाजुक बने हुए हैं. ईरान की तरफ से दुबई में भी लगातार बमबारी की जा रही है. जंग की वजह से कई सेलेब्स UAE में फंसे हुए हैं. बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे पावर कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा दुबई में फंसे हुए हैं. उन्होंने वहां के मौजूदा हालातों के बारे में जानकारी दी है. 

Advertisement

कैसे हैं दुबई के हालात?

एक्ट्रेस-मॉडल रोशेल राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करके बताया कि वो पति और बच्चे संग दुबई में हैं. हालांकि, वो बिल्कुल सुरक्षित हैं. रोशेल और कीथ ने बताया कि दुबई मे सिचुएशन कंट्रोल में है. कोई पैनिक नहीं है. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो परिवार संग रेस्टोरेंट में लंच एन्जॉय करने आई हैं. यूएई सरकार जिस तरह इस सिचुएशन को शांति से हैंडल कर रही है उसकी भी उन्होंने तारीफ की. 
 
रोशेल-कीथ ने वीडियो शेयर कर कहा- हम पिछले कुछ दिनों से दुबई में हैं. आप सभी के बहुत सारे मैसेजेस मिले हैं, इसलिए हम आपको बताना चाहते हैं कि हम बिल्कुल ठीक हैं. हम खुशकिस्मत हैं कि दुबई में हमारे बहुत सारे अच्छे दोस्त हैं, जिन्होंने हमसे कॉन्टैक्ट किया और वो हमारा साथ दे रहे हैं. 

Advertisement


'यूएई सरकार ने जिस तरह से हालात संभाले हैं, उससे मैं काफी इंप्रेस हूं. टूरिस्ट में कोई घबराहट नहीं है और हम अभी-अभी एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए हैं. सब कुछ बहुत शांत है और काफी नॉर्मल लग रहा है, लेकिन लोग ये जानने को बेताब है कि कब सब कुछ सेटल डाउन होगा.' 

रोशेल ने आगे कहा- मुझे पता है कि एयरपोर्ट पर बहुत अफरा-तफरी मची हुई है और जो भी इस स्थिति में हैं या अपने ट्रैवल को लेकर परेशान हैं, उनके प्रति हमारी सहानुभूति है. हम भी कुछ दिन बाद वापस जाएंगे, इसलिए हम ईश्वर पर भरोसा कर रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में सब कुछ ठीक हो जाए और हम सुरक्षित घर लौट जाएं. 

कपल ने जॉइंट पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हम इस क्षेत्र में सभी लोगो के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. हमें ईश्वर पर भरोसा है कि वो जल्द ही समाधान और शांति लाएगा. हमें अपनी दुआओं में याद रखें. हम आपको अपडेट देते रहेंगे. 

रोशेल और कीथ की बात करें तो दोनों साथ में बिग बॉस 9 में दिखे थे. दोनों ने सालों की डेटिंग के बाद साल 2018 में शादी रचा ली थी. 2023 में कपल ने बेटी का वेलकम किया था. रोशल पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement