Bigg Boss 15: अफसाना खान के अंदर आया भूत, शमिता शेट्टी से मांगी KISS

अफसाना खान पर इन दिनों भूत सवार हो गया है. वह ऐसे दिखा रही हैं जैसे उनके सिर पर किसी भूत का साया है. एक तरफ अफसाना का ये ड्रामा फनी लग रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इरिटेटिंग भी है. बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में अफसाना खान बैडरूम में गिरती पड़ती नजर आ रही हैं. उनकी हरकतें देखकर विशाल कोटियन और राजीव अदातिया हंस रहे हैं.

Advertisement
अफसाना खान अफसाना खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST
  • अफसाना के अंदर आया भूत
  • शमिता से मांगी किस
  • राजीव को किया बॉडी शेम

बिग बॉस 15 में बहुत कुछ देखने को मिल रहे है. टास्क के दौरान लड़ाई हो या फिर कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती, प्यार और ड्रामा. इस सीजन में सबकुछ है. लेकिन एक कंटेस्टेंट जो सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं वो हैं अफसाना खान. अफसाना खान, बिग बॉस 15 की सबसे विवादित कंटेस्टेंट हैं. उनकी लड़ाई आधे घर से हो चुकी है और अब वह भूतनी बनी फिर रही हैं. 

Advertisement

अफसाना के अंदर आया भूत

अफसाना खान पर इन दिनों भूत सवार हो गया है. वह ऐसे दिखा रही हैं जैसे उनके सिर पर किसी भूत का साया है. एक तरफ अफसाना का ये ड्रामा फनी लग रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इरिटेटिंग भी है. बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में अफसाना खान बैडरूम में गिरती पड़ती नजर आ रही हैं. उनकी हरकतें देखकर विशाल कोटियन और राजीव अदातिया हंस रहे हैं.

Hum Do Hamare Do Review: ड्रामा है, रोमांस है, कॉमेडी है, मगर Rajkummar-Kriti की फिल्म में है कुछ मिसिंग!

इसके बाद वह गार्डन एरिया में जाकर करण कुंद्रा, जय भानुशाली और शमिता शेट्टी के बीच बैठती हैं. यहां अफसाना, शमिता को छेड़ती  हैं और उन्हें गोद में उठाने की कोशिश करती हैं. थोड़ी देर बाद अफसाना, शमिता को देखते हुए कहती हैं कि उन्हें किस चाहिए. इसपर शमिता उन्हें मना कर देती हैं.

Advertisement

आर्यन खान को रिहाई मिलने के समय मन्नत में नहीं थे शाहरुख खान! जानें कहां थे सुपरस्टार

राजीव को अफसाना ने किया बॉडी शेम

अफसाना खान को बिग बॉस के घर में अपनी लड़ाईयों और बदतमीजी के लिए ज्यादा सुर्खियां बटोरने मिल रही है. उन्होंने कैप्टैन्सी टास्क के दौरान राजीव अदातिया को बॉडी शेम किया था. अफसाना खान ने राजीव अदातिया की बॉडी पर कमेंट करते हुए कहा था कि अगर वह टास्क करेंगे तो फिर वह एल्फाबेट जितनी जगह में भी फिट नहीं होंगे. इसपर राजीव नाराज हुए थे और रोने लगे थे. राजीव ने कहा था कि थायरॉइड की वजह से मोटे हैं. इसके चलते शमिता ने अफसाना को फटकार लगाई थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement