सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्तों को ट्रोल करने से नाराज मुनमुन दत्ता, लगाई फटकार

मुनमुन ने लिखा- इस महामारी ने सबसे अधिक फ्लेक्सिबल लोगों को भी प्रभावित किया है. इसने कुछ सीरियस मेंटल हेल्थ इश्यू को जन्म दिया है. लेकिन मैं सोशल मीडिया पर हमारे मानवीय व्यवहार से अधिक आश्चर्यचकित हूं.

Advertisement
मुनमुन दत्ता मुनमुन दत्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2020,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी. रिपोर्ट्स हैं कि सुशांत 6 महीने से डिप्रेशन में थे. सुशांत की मौत के बाद से ही कुछ लोग एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती को बुली कर रहे हैं. अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर लोगों के बिहेवियर को लेकर अपनी राय शेयर की है.

Advertisement

मुनमुन दत्ता ये देखकर काफी दुखी हैं कि जो वुमेन्स सुशांत की लाइफ से जुड़ी हुई थीं, लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं.

मुनमुन ने लिखा ये पोस्ट

मुनमुन ने लिखा- "इस महामारी ने सबसे अधिक फ्लेक्सिबल लोगों को भी प्रभावित किया है. इसने कुछ सीरियस मेंटल हेल्थ इश्यू को जन्म दिया है. लेकिन मैं सोशल मीडिया पर हमारे मानवीय व्यवहार से अधिक आश्चर्यचकित हूं. (या मुझे आश्चर्य नहीं कहना चाहिए) रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन और अंकिता लोखंडे के लिए कल से ही असंवेदनशील, आहत करने वाली और अश्लील टिप्पणी की जा रही हैं. ये दिखाता है कि हमारा समाज कितना मंदा है और सोशल मीडिया पर लोग कितने जहरीले हैं.'

'इन लड़कियों को और सुशांत सिंह के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्त खुद पहले से ही इतना परेशान होंगे और ये लोग इसे अपनी जहरीली टिप्पणियों से उन्हें परेशान कर रहे हैं. ये जहरीले लोग कौन हैं? क्या आप उनमें से किसी से सुशांत के ज्यादा करीब थे? तुम उसे बस उसके काम से जानते थे. इन लड़कियों और अन्य लोगों ने अपने जीवन के पल उनके साथ शेयर किए हैं. तो उन्हें मत सिखाओ कि कैसे दुख जताना है.'

Advertisement

आगे मुनमुन ने लिखा- 'इस तरह के व्यवहार को पूरी तरह से अवैध और दंडनीय बनाया जाना चाहिए. लोग ये भूल जाते हैं कि मशहूर हस्तियां इंसान हैं और ऐसी विषाक्त, अश्लील, असंवेदनशील टिप्पणियां लोगों को मानसिक रूप से बहुत खतरा देती हैं. सुशांत की मौत पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा आघात है और इसने डिप्रेशन की विकराल समस्या को सामने ला दिया है. जिसे अक्सर अनदेखा किया जाता है या फिर इसके बारे में सरासर अज्ञानता या बीमारी के प्रति असंवेदनशीलता या किसी अन्य मानसिक बीमारी के कारण इसके बारे में बात नहीं की जाती है. प्लीज सभी के प्रति संवेदनशील बनिए.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »