कोरोना वायरस की महामारी के चलते ग्लोबल स्तर पर लॉकडाउन की परिस्थितियां देखी जा रही हैं. जहां बॉलीवुड सेलेब्स घर पर समय बिताते हुए कई दिलचस्प गतिविधियों में दिलचस्पी ले रहे हैं वही हॉलीवुड सितारे भी इस खतरनाक वायरस के चलते घर पर ही समय बिता रहे हैं. करण जौहर से लेकर सनी लियोनी और सलमान खान जैसे सितारे घर पर ही रहने को मजबूर हैं और अपनी फैमिली के साथ हैं.
ब्रूस विलिस की बेटी ने शेयर किया अपना न्यू लुक
करण ने तो 'लॉकडाउन विद जौहर्स' नाम से वीडियोज की सीरीज भी शुरु कर दी है. इस सीरीज में अक्सर करण अपने बच्चों के साथ मस्ती-मजाक करते हुए देखे जा सकते हैं. हॉलीवुड के एक्शन स्टार ब्रूस विलिस भी अपनी बेटियों के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं और उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे अपने बेटी के बालों को काटते हुए नजर आ रहे हैं. 12 मंकीज, डाई हार्ड, सिक्स्थ सेंस जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर ब्रूस विलिस का ये वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है.
ब्रूस की बेटी तालोआ विलिस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पिता उनके बाल काटते हुए देखे जा सकते हैं. ब्रूस की दूसरी बेटी रूमेर विलिस ने अपनी बहन के ब्रैंड न्यू लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और ये तस्वीरें फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं.
बता दें कि ब्रूस इस समय अपनी बेटियों और अपनी पूर्व पत्नी डेमी के साथ घर में क्वारनटीन हैं. ब्रूस और डेमी की शादी 13 साल चली थी और दोनों ने साल 2000 में तलाक ले लिया था. हालांकि दोनों के बीच इसके बाद भी फ्रेंडली संबंध बने हुए हैं. डेमी ने साल 2019 में आई डॉक्यूमेंट्री में ये भी बताया था कि उन्हें अपने तलाक से कोई शिकायत नहीं है और वे सालों बाद भी अपने बच्चों की को-पेरेंटिंग को लेकर संतुष्ट हैं.
aajtak.in