ब्रूस जेनर का खुलासा- जेंडर चेंज के लिए करवाएंगे सर्जरी

रियलिटी टीवी स्टार ब्रूस जेनर अपने लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराने वाले हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है.

Advertisement
Bruce Jenner Bruce Jenner

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2015,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

रियलिटी टीवी स्टार ब्रूस जेनर अपने लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराने वाले हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है.

एक हॉलीवुड वेबसाइट के अनुसार, 'यह बात तब सामने आई जब रियलिटी टीवी स्टार अपनी सौतेली बहन किम कार्दाशियां के साथ 'कीपिंग अप विद द कारदाशियंस: अबाउट ब्रूस' के पहले हिस्से में उनसे चर्चा कर रहे थे. जब किम ने उनसे पूछा कि क्या वह खुद को पूरी तरह से औरत में तब्दील करने की योजना बना रहे हैं. जवाब में ब्रूस ने कहा, भविष्य में मैं खुद को उसी रूप में देखता हूं. इसके अलावा पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी ने यह भी माना कि उन्होंने सर्जरी के लिए दिन भी तय कर लिया.

Advertisement

उन्होंने किम को यह भी बताया कि लिंग परिवर्तन से पहले अपने चेहरे के साथ भी कुछ करने की उनकी योजना हैं. कोल कार्दाशियां और केंडॉल जेनर के साथ बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि वह स्प्रिंग सीजन में अपनी सर्जरी कराने वाले हैं.

- इनपुट PTI

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement