रश्मिका-विजय की वेडिंग: मोबाइल-गिफ्ट्स बैन, सेलेब्स की नो एंट्री, शादी के बाद कपल लेगा 1 महीने की छुट्टी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द दूल्हा-दुल्हन बनने वाले हैं. वे 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट समारोह में शादी करेंगे. शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. फोटोग्राफी पर पाबंदी रहेगी.

Advertisement
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार (Photo: Social Media) रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार (Photo: Social Media)

भावना अग्रवाल

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड लीक हुआ है. जिसमें 26 फरवरी वेडिंग डेट बताई गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग करेगा. इस हाई प्रोफोइल वेडिंग को लेकर नई डिटेल्स सामने आई हैं.

रश्मिका-विजय की शादी होगी प्राइवेट
एक करीबी सोर्स ने इंडिया टुडे को बताया कि कपल की वेडिंग बहुत प्राइवेट होगी. प्री-वेडिंग फंक्शंस 24 फरवरी से शुरू होंगे और 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा. सूत्र के मुताबिक, रश्मिका-विजय ने लिमिटेड लोगों को बुलाया है. इसलिए उनकी गेस्ट लिस्ट बहुत छोटी है. शादी में फोन को बैन किया गया है. यहां तक कि शादी की फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करने वाली टीम ने भी एग्रीमेंट साइन किया है. रश्मिका-विजय की शादी बाकी सेलेब्स वेडिंग से अलग होगी. यहां ना किसी एक्टर को बुलाया गया है. ना ही इंडस्ट्री से कोई इसमें शामिल होगा.

Advertisement

''सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शादी का हिस्सा होंगे. कपल की शादी से जुड़ी दो प्री-वेडिंग रस्में हो चुकी हैं. एक रस्म रश्मिका के मामा पक्ष ने उनके घर पर की. दूसरी रस्म विजय की फैमिली ने की. इससे दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान हुआ. रश्मिका-विजाय ने अपने दोस्तों को हाथ से लिखा हुआ नोट लिखकर गिफ्ट्स ना लेने की बात कही. सिर्फ आशीर्वाद देने को कहा है.''

सूत्रों का कहना है कि शादी के बाद रश्मिका और विजय 1 महीने तक छुट्टी पर रहेंगे. उनकी शादी भले ही प्राइवेट रहेगी, लेकिन 4 मार्च को हैदराबाद में दोस्तों और इंडस्ट्री वालों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है. इसकी जानकारी वेडिंग कार्ड में भी मिलती है. फैंस साउथ इंडस्ट्री के इस पावर कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. वे लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं. हालांकि उन्होंने अपने प्यार का पब्लिकली अभी तक इजहार नहीं किया है. शादी के करीब आते हुए इन दिनों को एयरपोर्ट पर जरूर स्पॉट किया जा रहा है.

Advertisement

ऑनस्क्रीन उनकी जोड़ी लोगों को फेवरेट रही है. उन्होंने फिल्म गीता गोविंदम और डियर कोमरेड जैसी फिल्मों में काम किया है. उनकी स्क्रीन पर केमिस्ट्री दमदार लगी है. पर्सनल लाइफ को लेकर वो प्राइवेट रहते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement