तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे थलपति विजय! शपथ से पहले तृषा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के चार दिन बाद भी सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इधर उनकी निजी जिंदगी में तृषा कृष्णन के साथ रिश्ते की अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, खासकर तृषा के क्रिप्टिक पोस्ट के बाद.

Advertisement
तृषा कृष्णन छोड़ने वाली हैं फिल्मी दुनिया? (Photo: Instagram/@10gmedia) तृषा कृष्णन छोड़ने वाली हैं फिल्मी दुनिया? (Photo: Instagram/@10gmedia)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नजीते आए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार पर अब तक सस्पेंस बरकरार है. विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर ऊभरी है. विजय ने लोकभवन पहुंचकर राष्ट्रपति से मुलाकात की. फैन्स विजय को तमिलनाडु के सीएम की कुर्सी पर बैठता देखने के लिए एक्साइटेड हैं. इस बीच उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है. विजय और तृषा कृष्णन की दोस्ती की चर्चा जोरो पर है. अब एक्ट्रेस का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है. 

Advertisement

तृषा की क्रिप्टिक पोस्ट 
तृषा ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की, जिसमें blah blah, Yadda ya और dah dah जैसे शब्द थे, जो पीठ पीछे गॉसिप करने वालों पर इशारा लग रहे थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, IYKYK (अगर आप जानते हैं, तो आप जानते हैं) जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पर्सनल लाइफ की अफवाहों पर जवाब माना.

क्योंकि ये पोस्ट विजय के साथ उनके लिंकअप की लगातार चल रही बातों के बीच आया है. हाल ही में राखी सावंत ने भी उनके रिलेशनशिप पर कमेंट किया. एक पॉडकास्ट में राखी ने विजय और तृषा के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है वो शादी कर लें. विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, और हम मेहंदी में आ जाएंगे.

तृषा की पोस्ट

विजय की इलेक्शन जीत के बाद तृषा के पॉलिटिक्स में आने की भी अफवाहें उड़ रही हैं. अभिनेता से नेता बने विजय और एक्ट्रेस तृषा की रिलेशनशिप की ये अफवाहें  उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से शुरू हुई थीं. सालों से उनके पब्लिक अपीयरेंस और पुराने इंटरव्यू के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. विजय और तृषा को लेकर बातें चाहें कितनी ही बनें, लेकिन उन्होंने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा.  

Advertisement

विजय की मैरिड की लाइफ की बात करें, उन्होंने 25 अगस्त 1999 को अपनी फैन संगीता सोरनालिंगम से शादी की. दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन परंपराओं से शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद विजय और संगीता एक बेटा और बेटी के माता-पिता भी बने. लेकिन शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी. कहा जा रहा है कि विजय और संगीता तलाक लेकर अलग होने वाले हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement