DMK-AIADMK के गठबंधन की चर्चा, वायरल हुआ थलपति विजय की फिल्म का सीन, यूजर्स बोले- एकदम रियल

थलपति विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए DMK और AIADMK के गठबंधन की खबरें सामने आई हैं. विजय की फिल्म 'सरकार' का एक सीन इस मौजूदा राजनीतिक स्थिति से मेल खाता दिख रहा है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
थलपति विजय बनेंगे मुख्यमंत्री? (Photo: ITG) थलपति विजय बनेंगे मुख्यमंत्री? (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा सियासी ड्रामा चल रहा है. थलपति विजय को राज्य का मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए DMK और AIADMK के साथ आने की खबरें उड़ रही हैं. दोनों धुर विरोधी पार्टियों के गठबंधन की न्यूज में कितनी सच्चाई है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन ये पक्का है कि थलपति विजय का सीएम की कुर्सी तक पहुंचने का सफर आसान नहीं होने वाला है.

Advertisement

तमिलनाडु की राजनीति में जिस तरह का ये ट्विस्ट फंसा है, उसे रिफलेक्ट करता विजय की साल 2018 में आई फिल्म सरकार का एक सीन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है विजय के साथ एकदम फिल्मी सीन हुआ है. दूसरे ने लिखा- जब मूवी रियलिटी में बदल जाए. फिल्म के इस सीन में विजय सीएम बनने वाले हैं. लेकिन उससे पहले तमिलनाडु की दोनों बड़ी पॉलिटिकल पार्टियों ने साथ आकर विजय को रोका था. रियल लाइफ में विजय के साथ हुई फिल्मी आयरनी ने यूजर्स को हैरान किया है. लोगों ने इस फिल्म को दूरदर्शी बताया है.

विजय को रोकने की भरपूर कोशिश
बुधवार को टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया था. चुनाव में उनकी पार्टी TVK को 108 सीटें मिली हैं. जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 सीट था. कांग्रेस ने TVK को अपना सपोर्ट दिया. जिसके बाद TVK का आंकड़ा 113 हुआ. विजय की पार्टी ने राज्यपाल को 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा. मगर राज्यापाल ने 118 विधायक होने की मांग की. विजय ने राज्यपाल से बहुमत जुटाने के लिए और वक्त मांगा है.

Advertisement

इस बीच खबर आने लगी कि विजय का विजय रथ रोकने के लिए DMK और AIADMK साथ आ सकती हैं. चुनाव में डीएमके ने 59 सीटें और AIADMK ने 47 सीटें जीती थीं. दोनों अगर गठबंधन करती हैं तो भी 106 सीटों के साथ बहुमत हासिल नहीं कर रही हैं. उन्हें दूसरी पार्टियों का भी समर्थन लेना होगा. पेंच दोनों तरफ फंसा है. कौन पहले बहुमत जुटाकर समर्थन हासिल करेगा, सबकी नजरें इसी बात पर टिकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement