तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. 10 मई को उन्होंने चेन्नई में सीएम पद की शपथ ली. उनके इस खास मौके पर पूरा परिवार शामिल था. मगर एक शख्स जिसपर सभी की निगाहें टिकी रहीं, वो थीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन. वो अपनी मां उमा कृष्णन संग विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थीं.
विजय के खास दिन पर उनकी करीबी दोस्त तृषा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. वो इवेंट के दौरान काफी एक्साइटेड दिखीं. तृषा ने थलपति की दोनों बहनों और मां से भी मुलाकात की थी. इवेंट से बाहर जाते समय, एक्ट्रेस ने कहा था कि वो विजय के सीएम बनने पर काफी खुश हैं.
तमिल सिंगर का विजय-तृषा को लेकर विवादित बयान
विजय-तृषा का रिश्ता पिछले काफी समय से सुर्खियों में है. कहा जाता है कि दोनों का अफेयर चल रहा है, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती. लेकिन तमिल सिनेमा के गलियारों में सिर्फ उन्हीं की चर्चा है. अब थलपति के रिश्ते का क्या सच है, ये तो वो ही जानते हैं. मगर इस बीच तमिल सिंगर सुचित्रा का थलपति और तृषा कृष्णन को लेकर एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्ट्रेस पर भड़कती हुईं नजर आई हैं.
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सुचित्रा ने कहा है- मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है. मैं ये बात पूरी तरह निष्पक्ष होकर कह रही हूं, और अपनी नापसंदगी को अपनी राय पर असर नहीं पड़ने दूंगी. मुझे विजय बहुत पसंद हैं. मैं अपना खुला और ईमानदार ओपीनियन दूंगी, बिना किसी का पक्ष लेते हुए. सफल लोगों के अकेले रहने पर अक्सर पैरासाइट्स उनके जीवन में घुस आते हैं.
'विजय ने खुद को अपने माता-पिता और पत्नी से दूर कर लिया है, जिसकी वजह से वो अब अकेले हैं. लेकिन अभी तक उन्होंने अपने अंदर कोई आत्म-चिंतन नहीं किया है. इसी हालत में वो राजनीति में आ गए हैं. सच कहूं तो उन्हें अपने पिता चंद्रशेखर की बहुत जरूरत है. अगर पिता उन्हें राजनीति के रास्ते पर सही दिशा नहीं दिखाएंगे, तो वो राजनीति में कुछ भी हासिल नहीं कर पाएगा. अगर उनकी राजनीति में कोई अच्छी बात होनी है, तो वो भी उनके पिता के सहारे ही हो सकती है.'
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क