Film Wrap: शाहरुख के Ex बॉडीगार्ड की लग्जरी लाइफ, पवन सिंह के लिए सजी ज्योति

गुरुवार का दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी शानदार बीता. शाहरुख खान के पुराने बॉडीगार्ड ने एक्टर के साथ रहने के अपने दिनों को याद किया. वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने एक पोस्ट डाली, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं.

Advertisement
शाहरुख खान, पत्नी ज्योति के साथ पवन सिंह (Photo Social Media) शाहरुख खान, पत्नी ज्योति के साथ पवन सिंह (Photo Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST

एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज काफी कुछ घटा. बॉलीवुड से लेकर टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. सुपरस्टार शाहरुख खान के पुराने बॉडीगार्ड यासीन खान ने बताया कि जब वो एक्टर के साथ थे, तब उन्होंने काफी लग्जरी से भरी जिंदगी जी. वो पहली बार प्राइवेट जेट में भी बैठे और 5 स्टार होटल के भी मजे लूटे. वहीं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति का पोस्ट वायरल रहा, जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी दिखीं. 

Advertisement

'डायरेक्टर ने अकेले कमरे में बुलाया, फिर मुझे छुआ', हरकत देख सहम गई थी एक्ट्रेस, हुआ पछतावा

डेजी शाह ने अपने डेब्यू से पहले के समय को याद किया. उन्होंने बताया कि एक साउथ डायरेक्टर ने उन्हें ऑडिशन के वक्त छुआ, जिससे वो काफी सहम गई थीं. 

सिंगर जुबिन नौटियाल ने पहाड़ों पर गुपचुप रचाई शादी, बचपन की दोस्त बनी दुल्हन?

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने पैतृक गांव में बचपन की दोस्त से गुपचुप शादी कर ली है. सिंगर की शादी एक निजी और पारंपरिक समारोह थी जिसमें केवल करीबी परिवार वाले शामिल थे.

प्राइवेट जेट, 8 पासपोर्ट, 5 स्टार होटल, आलीशान थी शाहरुख खान के Ex-सिक्योरिटी की लाइफ स्टाइल

शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने अपने एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी हवाई जहाज नहीं देखा था लेकिन सुपरस्टार के साथ रहने पर उन्होंने सब कुछ देखा.

Advertisement

'रॉयल महल' में रहता है मशहूर कोरियोग्राफर, करोड़ों में कीमत, पत्नी ने सजाया सपनों का आशियाना

रेमो और लिजेल का बंगला काफी बड़ा और आलीशान है. उनका बंगला किसी राजाओं के महल से कम नहीं है. घर में लाइटिंग, शोपीज, डेकोर पीसेस, सीनरी हर एक चीज को खास तौर पर तैयार किया गया है.

पवन सिंह की याद में दुल्हन सी सजीं ज्योति, बयां किया दिल का दर्द- तबाह हूं तेरे इश्क में

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते में आई दरार एक बार फिर चर्चा में है. ज्योति के इमोशनल पोस्ट ने उनके अलगाव, तलाक केस और दिल के दर्द को सामने ला दिया है. वो पति से गुहार लगा रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement