मनोरंजन की दुनिया से बड़ी खबरें लेकर हम आपके सामने फिर से हाजिर हैं. आज का दिन भी बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में काफी शानदार रहा. धुरंधर की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह नागपुर में नजर आए. वहां उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात भी की. वहीं इंडियन आइडल सिंगर पवनदीप रजन ने अपने एक्सीडेंट के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनके कई दिन दर्द में गुजरे.
सलमान खान की 'मातृभूमि' में नहीं लिया जाएगा चीन का नाम, क्या है वजह?
'मातृभूमि' की कहानी 2020 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष पर आधारित थी. लेकिन हाल ही में दोनों देशों के संबंधों में सुधार होने के बाद रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कंटेंट से आपत्ति हो गई. ऐसे में सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया इसमें बदलाव कर रहे हैं.
व्हीलचेयर पर क्रिकेटर, जमीन पर बैठकर मिले रणवीर, सलमान ने दिया ऑटोग्राफ
10 अप्रैल को अनंत अंबानी ने अपना जन्मदिन मनाया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे जामनगर पहुंचे. रणवीर सिंह और सलमान खान ने व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से जामनगर एयरपोर्ट पर मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया.
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा इश्क में हुए बोल्ड, खूबसूरत हसीना को गुपचुप कर रहे डेट?
सोशल मीडिया पर अभिषेक और लैला फैसल के रोमांस की चर्चा है. एक पोस्ट ने उनके डेटिंग रूमर्स की खबरों को हवा दे दी है.
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह, RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात
बॉलीवुड के उभरते हुए स्टार रणवीर सिंह का RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलना ऐसे समय पर हुआ है, जब उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.
इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन ने शो में अपने एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर दोहराया. पिछले साल उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची थी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क