Filmwrap: मिसकैरिज के बाद मां बनेंगी संभावना, कर्ज में डूबे राहुल रॉय ने मांगा काम

कर्ज में डूबे राहुल रॉय ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी. संभावना सेठ ने बताया कि वो फाइनली घर में बच्चे का वेलकम करने वाली हैं. जानें एंटरटेनमेंट की दुनिया में और क्या खास हुआ.

Advertisement
Sambhavna seth-Rahul roy (Photo: Instagram @officialrahulroy/sambhavnasethofficial) Sambhavna seth-Rahul roy (Photo: Instagram @officialrahulroy/sambhavnasethofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में संभावना सेठ की चर्चा रही. वो आखिरकार मां बनने वाली हैं. साउथ स्टार बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने शादी की. कपिल शर्मा शो के स्पेशल एपिसोड में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. जानें और क्या खास हुआ.

'जितने दिन जिंदा हूं', कभी किया बॉलीवुड पर राज, अब कर्ज में डूबे राहुल रॉय, मांगा काम

राहुल रॉय ने उनका मजाक उड़ाने वालों को जवाब दिया है. राहुल ने पोस्ट में लिखा, 'अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ा रहे हैं या मेरे संघर्ष पर हंस रहे हैं, तो ये मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा कहता है. अगर आपको सच में इतनी चिंता है, तो मुझे कोई सच्चा और सम्मानजनक काम ढूंढने में मदद करें, ताकि मैं इन केसों के पैसे चुका सकूं. कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं.'

Advertisement

खालिस्तानियों के निशाने पर दिलजीत दोसांझ, वैंकूवर कॉन्सर्ट में हंगामा, सिंगर के खिलाफ लगे नारे

रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत के वैंकूवर कॉन्सर्ट में कुछ खालिस्तानी समर्थक घुस गए थे, जो वहां सिंगर के खिलाफ नारे लगा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, मामला काफी गंभीर हो गया था. मगर सिक्योरिटी ने कुछ ही देर में उन्हें शो से बाहर किया और माहौल को शांत किया. कहा जा रहा है कि दिलजीत खालिस्तानियों का अगला निशाना हैं. 

फिर साथ दिखेंगे समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया, अब नेटफ्लिक्स पर होगा बवाल? देखेगी पूरी दुनिया

'वर्ल्ड लाफ्टर डे' को नेटफ्लिक्स खास बनाने के लिए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का एक ऐसा एपिसोड लेकर आ रहा है, जहां समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया साथ नजर आएंगे. इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद दोनों पहली बार साथ में दिखेंगे. कपिल के शो का ये एपिसोड धमाकेदार होने वाला है.

Advertisement

'डॉन 3' में गाली-गलौज चाहते थे रणवीर सिंह, फरहान ने किया इनकार! कैंसिल हुई डील

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह 'डॉन 3' में 'स्ट्रॉन्ग लैंग्वेज' यानी गाली-गलौज का इस्तेमाल करना चाहते थे. रणवीर का मानना था कि डॉन को अपना 'डीएनए बदलना चाहिए' और मौजूदा समय के हिंसक और रफ स्टैंडर्ड को मैच करना चाहिए. हालांकि फरहान अख्तर फिल्म में 'कठोर भाषा' के इस्तेमाल के पूरी तरह खिलाफ थे. आखिरकार, रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' छोड़ने का फैसला कर लिया. 

33 साल के साउथ हीरो ने रचाई शादी, 'टोकरे' में बैठकर दुल्हन ने मारी एंट्री, नहीं रुकी हंसी, Photos

साउथ स्टार बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने धूमधाम से शादी रचाई. 29 अप्रैल को एक्टर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर काव्या रेड्डी को अपना हमसफर बनाया.कपल की ट्रैडिशनल वेडिंग तिरुमाला के एक मंदिर में हुई. फैंस और सेलेब्स ने कपल को शादी की मुबारकबाद दी है.

बधाई हो! 45 की उम्र में सेरोगेसी से मां बनेंगी संभावना सेठ, 8 बार फेल हुए IVF-झेला मिसकैरेज

मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ मां बनने वाली हैं. गुरुवार को उन्होंने पति अविनाश द्विवेदी के साथ सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैन्स संग शेयर की. उन्होंने कैप्शन लिखा- हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्रोडक्शन में है, प्यार, उम्मीद और सरोगेसी. काउंटडाउन शुरू. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement