मनोरंजन की दुनिया से डेली अपडेट्स लेकर हम एक बार फिर हाजिर हैं. आज शनिवार के दिन कई खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं. अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली. अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी को ऑडियंस ने कई सालों बाद फिर स्वीकार किया. वहीं कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पर बॉलीवुड स्टार्स नेहा धूपिया और विशाल जेठवा पहुंचे. वहां उन्होंने बेसहारा लोगों से मुलाकात की.
'हिटलिस्ट में था नाना का नाम', कश्मीरी पंडितों के पलायन पर छलका समय रैना का दर्द, सुनाया खौफनाक मंजर
समय रैना ने एक बार फिर कश्मीर में हुए उग्रवाद को याद किया है. कॉमेडियन ने कहा कि उनका पूरा बचपन इस घटना के बाद बिगड़ गया. उन्होंने बताया कि इस उग्रवाद में उनके नाना को भी निशाना बनाया गया था.
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंचें सितारे, की सेवा, लिया आशीर्वाद
वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बेसहारा लोगों के लिए एक आश्रम बनाया हुआ है. अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में आए दिन कई सेलेब्स का आना-जाना लगा रहता है.
नीतू कपूर जल्द ही फिल्म 'दादी की शादी' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं, फिल्म के एक गाने में नीतू कपूर की नातिन समारा साहनी की झलक भी देखने को मिली.
अक्षय-प्रियदर्शन की वापसी को जनता का सलाम! भूत बंगला ने की तगड़ी ओपनिंग, बड़े धमाके के लिए तैयार
भूत बंगला ने तगड़ी ओपनिंग के साथ शुरुआत की है. अक्षय प्रियदर्शन की कॉमेडी को जनता से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो टिकट सेल्स में साफ नजर आ रहा है. पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रहे अक्षय के लिए भूत बंगला बड़ी हिट बनने की तैयारी में है.
मनोज तिवारी के बंगले में बसा मिनी इंडिया, हैरान हुईं फराह, खेती-बाड़ी के लिए बनाया फार्म
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान अब जानी-मानी यूट्यूबर बन चुकी हैं. वो अपने हर व्लॉग में एक नए सेलिब्रिटी के घर की झलक दिखाती हैं. इस बार वो मनोज तिवारी के घर पहुंची.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क