आज खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर का ऐलान होना है. उससे पहले ही तुषार कालिया की विनिंग कार की चाबी के साथ वीडियो वायरल हो रही है. लोग मान रहे हैं कि वही शो के विनर हैं. वहीं कलर्स चैनल के पेज पर पोस्ट एक वीडियो के जरिए फैंस बिग बॉस 16 के पहले कंटेस्टेंट का नाम गेस कर रहे हैं. वीडियो में छिपा चेहरा गौतम विज का बताया जा रहा है. फिल्म रैप में देखें, एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज काफी चहल-पहल रही, हम आपके लिए लाए सभी बड़ी खबरें.
Rakhi Sawant का Hema Malini को जवाब, कहा- मैं बनूंगी दूसरी स्मृति ईरानी
बॉलीवुड इंडस्ट्री में पता नहीं कब क्या हो जाए. एक्ट्रेस हेमा मालिनी के दिए स्टेटमेंट से एक नया विवाद खड़ा होता दिख रहा है. हाल ही में हेमा जो कि राजनीति में भी सक्रिय हैं, मथुरा दौरे पर थीं. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या कंगना रनौत मथुरा से चुनाव लड़ेंगी. ये सवाल शायद हेमा मालिनी को थोड़ी अखर गया. इसके बाद उन्होंने जो जवाब दिया, उससे राखी सावंत भी दंग रह गईं.
Shah Rukh Khan ने शेयर की शर्टलेस फोटो, शर्ट की याद में कहा- 'तुम होतीं तो कैसा होता...'
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का इंतजार करना उनके फैन्स की सेना के लिए बहुत मुश्किल होता जा रहा है. पहले तो फिल्म का जोरदार अनाउंसमेंट वीडियो आया जिसे देखने के बाद फैन्स थिएटर्स में फिल्म देखने के लिए उतावले हो जाएं. उसके बाद 'पठान' से उनका फर्स्ट लुक वाला पोस्टर आया. हालांकि, इन सबसे पहले फिल्म के सेट्स से उनका एक शर्टलेस फोटो लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था.
Khatron Ke Khiladi 12 Winner: इस कंटेस्टेंट ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी' शो? विनिंग कार की चाबी के साथ फोटो वायरल
Khatron Ke Khiladi 12 Winner: टीवी के सबसे बड़े और हिट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का आज ग्रैंड फिनाले है. शो को आज अपना विनर मिल जाएगा. फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि इस साल खतरों के खिलाड़ी 12 की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के सिर सजेगी. लेकिन ग्रैंड फिनाले एपिसोड ऑन एयर होने से पहले ही शो के विनर का नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Bigg Boss 16 Contestant Name: साथ निभाना साथिया 2 फेम Gautam Vig हैं बिग बॉस के पहले कंटेस्टेंट! वीडियो से मिला हिंट
Bigg Boss Contestant Name: टीवी के सबसे विवादित और सबसे बड़े ड्रामा शो बिग बॉस के नए सीजन का आगाज होने वाला है. फैंस ये जानने के लिए बेहद एक्साइटेड है कि कौन इस बार पार्टिसिपेट करने वाला है. बिग बॉस के इस सीजन में किस कंटेस्टेंट से उन्हें कितनी गॉसिप मिलने वाली है. कलर्स के ऑफिशियल चैनल पर एक के बाद एक प्रोमो तो अपडेट हो रहे हैं, लेकिन कंटेस्टेंट कौन होगा इस पर अभी तक पर्दा डला हुआ है.
'मुझे उल्टी आनी बाकी थी', 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स बनाने पर Neha Kakkar पर भड़कीं Falguni Pathak, बोलीं- गाने को बर्बाद कर दिया
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ 'मैंने पायल है छनकाई' गाने का रिमिक्स वर्जन गाकर सुर्खियों में आ गई हैं. 90s के सुपरहिट गाने का रिमिक्स वर्जन गाने पर नेहा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. नेहा कक्कड़ से गाने की ऑरिजनल सिंगर फाल्गुनी पाठक भी नाराज हैं.
शॉर्ट ड्रेस में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई Urfi Javed, लोगों के सवालों से परेशान होकर बोलीं- टिकट दिखाऊं क्या?
उर्फी जावेद के खिलाफ जितनी भी बातें कही जाती हैं, उर्फी हर बार उनका करारा जवाब देती दिखाई देती हैं. उर्फी के लिए एक बात बोलकर लोग हमेशा ही उन्हें ट्रोल करने लगते हैं, कि वो एयरपोर्ट पर सिर्फ फोटो खिंचवाने जाती हैं. उर्फी हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई. एयरपोर्ट पर पैप्स से उर्फी ने बात की और पूछा 'टिकट दिखाऊं क्या?'
aajtak.in