विजय ने बंद करवाईं 717 शराब की दुकानें, कमल हासन ने 'भाई' को दिल खोलकर दी बधाई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने शराब की दुकानों पर बड़ा एक्शन लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. पूजा स्थलों, स्कूलों और बस स्टैंड्स के पास चल रहीं 717 TASMAC दुकानों को बंद करने के आदेश के बाद उनकी खूब तारीफ हो रही है. कमल हासन ने भी इस फैसले को तमिल परिवारों की इच्छा बताया है.

Advertisement
मुख्यमंत्री विजय ने बंद करवाईं शराब की दुकानें, कमल हासन ने की तारीफ (Photo: Instagram/ikamalhaasan;Screengrab) मुख्यमंत्री विजय ने बंद करवाईं शराब की दुकानें, कमल हासन ने की तारीफ (Photo: Instagram/ikamalhaasan;Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

फिल्मों से समाज में बदलाव का मैसेज देते आ रहे सुपरस्टार विजय ने, तमिलनाडु का मुख्यमंत्री पद संभालते ही कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. मुख्यमंत्री ऑफिस संभालते ही विजय के शुरुआती फैसलों में एक बड़ा कदम शराब की दुकानों से जुड़ा है. विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. इस आदेश के लिए विजय की जमकर तारीफ हो रही है. तमिल सिनेमा के आइकॉन कमल हासन ने विजय के इस कदम की दिल खोलकर तारीफ की है.

Advertisement

कमल ने की 'भाई' विजय की तारीफ
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने शराब बिक्री को कंट्रोल में रखने के लिए कड़ा कदम उठाया है. पूजा स्थलों, शिक्षा संस्थानों और बस स्टैंड्स के 500 मीटर के दायरे में आने वाली 717 TASMAC (तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन) शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. विजय ने 'जन कल्याण' का हवाला देते हुए दो हफ्ते के अंदर ऐसा करने का आदेश जारी किया है.

तमिल सिनेमा के लेजेंड कमल हासन ने दिल खोलकर विजय के इस कदम की तारीफ सोशल मीडिया पर की. उन्होंने लिखा, 'तमिल परिवारों की ये दिली इच्छा थी कि पूजा स्थलों, शिक्षा संस्थानों और बस स्टैंड्स के पास शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए. माननीय मुख्यमंत्री, भाई विजय ने ऑफिस संभालते ही तुरंत ये एक्शन लिया है. सरकारों को कभी शराब बिक्री को बढ़ावा नहीं देना चाहिए, बल्कि शराब की बिक्री पर नियंत्रण रखना चाहिए. तमिलनाडु सरकार को इसी दिशा में काम करना चाहिए. आज 717 शराब की दुकानों को बंद करवाने से इसकी शुरुआत हो चुकी है. ये आंकड़ा और बढ़ते रहना चाहिए, ये कदम जारी रहना चाहिए. बधाई.'

Advertisement

क्यों महत्वपूर्ण है विजय का फैसला?
एएनआई की एक रिपोर्ट बताती है कि फिलहाल तमिलनाडु में 4765 TASMAC शराब की दुकानें हैं. विजय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद उन दुकानों का एक सर्वे करने का आदेश दिया था, जो पूजाघरों, स्कूलों या बस स्टैंड्स के 500 मीटर के दायरे में हैं. इस सर्वे में 276 दुकानें पूजा स्थलों के पास, 186 शिक्षा संस्थानों के पास और 255 बस स्टैंड्स के पास पाई गईं. विजय ने इन्हें बंद करवाने का आदेश दे दिया.

TASMAC के कंट्रोल में आने वाली शराब की दुकानें तमिलनाडु सरकार के लिए रेवेन्यू का बड़ा सोर्स रही हैं. कई राजनीतिक पार्टियां इनमें से कई शराब की दुकानें बंद करवाने का मुद्दा उठाती रही हैं. TASMAC ईडी के निशाने पर भी रह चुका है. पिछले साल कॉर्पोरेशन की कई लोकेशन्स पर ईडी ने छापे मारे थे. विजय की पार्टी ने तमिलनाडु से ड्रग्स का खात्मा करने की भी शपथ ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement