बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत की खबर ने झटका दिया. पवन सिंह की पत्नी ज्योति का फिर दर्द छलका है. पार्थ समथान ने क्यों सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया. जानें और क्या खास हुआ.
30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस का निधन, अचानक घर पर हुई बेहोश और चली गई जान, सदमे में परिवार
हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल को निधन हो गया. दिव्यांका महज 30 साल की थीं. उनके निधन से इंडस्ट्री और फैंस में गहरा शोक छा गया है. जानकारी के मुताबिक, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी थीं.
तलाक नहीं पवन सिंह से बच्चा चाहती हैं ज्योति! मांगी मन्नत, महादेव की भक्ति में हुईं लीन
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हिंट दिया कि वो पवन सिंह से तलाक नहीं बच्चा चाहती हैं. ज्योति अपने भांजे को गोद में उठाते हुए इशारा करती हैं कि उन्होंने बच्चे की मन्नत मांगी है. उधर, ज्योति और पवन सिंह का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है.
गोविंदा के सामने टिकने की किसी में हिम्मत नहीं, बोले गीतकार समीर, डाउनफॉल देखकर दुखी
फेमस राइटर समीर अंजान ने गोविंदा के डाउनफॉल पर रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, गोविंदा आज भी अगर पर्दे पर उतर आएं, तो किसी की हिम्मत नहीं कि उनके सामने टिक सके. ये बस वक्त का खेल है कि फिलहाल चीजें उनके हक में नहीं हैं. कोई कुछ नहीं कर सकता. बहुत दुख होता है.
राजा शिवाजी के 'वाघ नख' सीन पर विवाद, रितेश देशमुख ने दिया जवाब
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी पर बवाल मचा है. ट्रेलर के एक सीन में शिवाजी महाराज (रितेश देशमुख), क्रूर अफजल खान (संजय दत्त) के सामने अपना घातक हथियार 'वाघ नख' खुलेआम दिखाते नजर आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये ऐतिहासिक तथ्यों के बिल्कुल उलट है.
करोड़ों में हुआ डॉन 3 का समझौता? रणवीर सिंह को वापस करनी होगी फरहान अख्तर से मिली फीस
अटकलें हैं 'डॉन 3' का विवाद खत्म होने को है. रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर समझौते के लिए मान गए हैं. वो फिल्म के लिए ली गई साइनिंग अमाउंट लौटाने के लिए तैयार हैं. जो तकरीबन 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. चर्चा ये भी है कि रणवीर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी अगली फिल्म से हिस्सा देने का वादा किया है.
पार्थ समथान के खिलाफ चला 'हेट कैम्पेन'! परिवार को मिली नफरत, किया ब्रेक का ऐलान
एक्टर पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है. उनके मुताबिक, इंटरनेट पर उनके और परिवार के खिलाफ ऑनलाइन हेट कैम्पेन चलाया जा रहा है. इससे वो अपसेट हैं. लेकिन किसी तरह के कानूनी चक्करों में नहीं पड़ना चाहते इसलिए कुछ वक्त का ब्रेक ले रहे हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क