Film Wrap: एक्ट्रेस नीलम के प्यार में लट्टू थे गोविंदा? टेंशन के बीच शूटिंग कर रहे सलमान

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- 90s के सुपरस्टार गोविंदा ने नीलम कोठारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. इसके अलावा क्रिकेट हार्दिक और माहिका को मुंबई में साथ देखा गया है.

Advertisement
नीलम के प्यार में थे गोविंदा?  (Photo: X @IBeingAdarsh/PR) नीलम के प्यार में थे गोविंदा? (Photo: X @IBeingAdarsh/PR)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST

गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान खुद सुपरहीरो बनने जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान को लेकर खबर है कि वो रजनीकांत के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे.

नीलम के प्यार में लट्टू थे गोविंदा? अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बोले- गांव के लड़कों को गोरी औरतें पसंद हैं
1990 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा ने नीलम कोठारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे उस समय के रोमांस और अफेयर अलग थे और उन्होंने नीलम के लिए अपने दिल की भावनाओं को शेयर किया.

Advertisement

सुपरमैन का मजाक उड़ाने वाले सलमान अब बनेंगे सुपरहीरो, इन वजहों से एक्साइटिंग है उनका नया प्रोजेक्ट!
सुपरहीरो फिल्मों का मजाक उड़ाने वाले सलमान खान अब खुद सुपरहीरो बनने जा रहे हैं. 'द फैमिली मैन' और 'सिटाडेल' जैसी वेब सीरीज बना चुके राज एंड डीके उनके लिए ‘हैनकॉक’ स्टाइल कहानी तैयार कर रहे हैं.

बाप्पा के दरबार में हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड संग टेका माथा, एक ही शॉल ओढ़े दिखे, Video
हार्दिक पंड्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में हार्दिक और माहिका को साथ खड़े होकर गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है. 

'जेलर 2' में शाहरुख खान के साथ दिखेंगे रजनीकांत! मोहनलाल के स्टाइलिस्ट ने दिया हिंट
डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार जेलर के सीक्वल को पहले पार्ट से भी भव्य बनाने की तैयारी में हैं. फिल्म की कास्टिंग ही इसकी सबसे बड़ी ताकत बनती जा रही है.

Advertisement

अस्पताल में पिता सलीम खान, टेंशन के बीच शूट कर रहे सलमान, फैंस से मिले
सलमान खान होली के दिन भी अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' शूट कर रहे थे. उनके फैंस फिल्म के सेट पर पहुंचे थे और वहां उन्होंने एक्टर के साथ कई सारी तस्वीरें भी क्लिक करवाई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement