Film Wrap: धुरंधर कमाएगी 2000 करोड़ रुपये! अर्जुन रामपाल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की सफलता को आज के दौर में दुर्लभ बताया है. इसके अलावा चौधरी एसपी असलम को लेकर बड़ी बात पता चली है.

Advertisement
धुरंधर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी (Photo: x/@jiostudios) धुरंधर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी (Photo: x/@jiostudios)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड की सबसे मचअवेटेड फिल्म धुरंधर की धुआंधार कमाई जारी है, तो वहीं दूसरी ओर अर्जुन रामपाल को एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है.

'छत्रपति शिवाजी महाराज' में धुरंधर के मेजर इकबाल' की एंट्री, ऋषभ शेट्टी से होगी भिड़ंत
साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'छत्रपति शिवाजी महाराज' को लेकर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म में धुरंधर के 'मेजर इकबाल' यानी अर्जुन रामपाल की एंट्री हो गई है. 

Advertisement


डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी फिल्म धुरंधर में जो पाकिस्तान दिखाया है उसे देखकर ये कह पाना मुश्किल है कि इसे पाक में जाकर शूट नहीं किया है. क्योंकि इतना रियल है.  


आदित्य धर अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' से इंडियन सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर्स को भी दीवाना बना रहे हैं.  राकेश रोशन, शंकर और एस.एस.राजामौली जैसे लेजेंडरी डायरेक्टर्स को ये फिल्म बहुत पसंद आई है.  


ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की सफलता को आज के दौर में दुर्लभ बताया. उन्होंने कहा, 'धुरंधर को मिला रिस्पॉन्स आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है.


'धुरंधर' में संजय दत्त ने ल्यारी टास्क फोर्स के लीडर एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है. इस किरदार में वो पूरी तरह फिट बैठे थे, जिसमें उनकी तारीफ भी हुई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement