होटल से रेड कारपेट तक, पैसों पर ट‍िका खेल, इंफ्लुएंसर ने खोली कान्स की पोल

इंफ्लुएंसर तारिणी पेशावरिया ने कान्स के रेड कारपेट की सीक्रेट बातें रिवील की है. वो 4 साल पहले कान्स गई थीं. उन्होंने ऐश्वर्या राय संग तब फोटोज भी क्लिक कराई थीं.

Advertisement
इंफ्लुएंसर ने खोले कान्स के सीक्रेट (Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb/Getty) इंफ्लुएंसर ने खोले कान्स के सीक्रेट (Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb/Getty)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट से आने वाली फोटोज हम सबने देखी हैं. लेकिन इस पूरे फिल्म फेस्टिवल से जुड़े कुछ सीक्रेट्स हैं, जो कोई नहीं बताता. इंफ्लुएंसर तारिणी पेशावरिया ने कान्स की पोल खोली है. उन्होंने होटल के किराए से लेकर रेड कारपेट फोटोज के लिए पैसा देने की बात रिवील की है.

कान्स से जुड़े सीक्रेट

उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें हर एक छोटी बड़ी डिटेल को शेयर किया है. तारिणी 4 साल पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल गई थीं. उन्होंने बताया कि रेड कारपेट 1-2 मिनट लंबा होता है. लेकिन हर रेड कारपेट एक जैसा नहीं होता है. बड़े सेलेब्स की एंट्री के वक्त कारपेट की सिक्योरिटी टाइट होती है. जब ऐश्वर्या राय आती हैं तो पूरा रेड कारपेट उनका होता है. टॉम क्रूज रेड कारपेट पर आए तो 10 मिनट तक किसी को वहां पर जाने की अनुमति नहीं थी. रेड कारपेट पर मौजूद फोटोग्राफर्स को अपनी फोटोज के लिए बुक किया जाता है. 

Advertisement

वो कहती हैं- अपनी रेड कारपेट की फोटोज के लिए फोटोग्राफर को पैसे देने होंगे. मैंने 7 वीडियोज और फोटोज के लिए 400 यूरो दिए थे.

तारिणी ने होटल मार्टिनेज का भी जिक्र किया जिसके लॉन, सीढियों और बालकनी में कई बॉलीवु़ड हीरोइनों ने फोटोज क्लिक कराई हैं. होटल मार्टिनेज में एक रात का किराया 2-3 लाख रुपये है. तारिणी ने खुशकिस्मती जताई कि उनका ये ट्रिप स्पॉन्सर्ड था वरना वो कभी इतना महंगा स्टे अफॉर्ड नहीं कर पातीं. होटल मार्टिनेज फिल्मी सितारों से भरा हुआ था. तारिणी के मुताबिक, वो कान्स अपनी टीम के बिना गई थीं. उनकी ननद और पति ने उन्हें कंपनी दी थी. कान्स की आफ्टर पार्टी के लिए वो साड़ी ड्रैप नहीं कर पा रही थीं. तब मनीष मल्होत्रा ने अपनी टीम से किसी को उनकी मदद के लिए भेजा था. 

Advertisement

तारिणी ने होटल में एक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया संग ब्रेकफास्ट किया. उनके सामने वाली टेबल पर फिल्मी बातें चल रही थीं. होटल का पूरा माहौल और वहां सेलेब्स के बीच होने वाली बातचीत अद्भुत थी. उनके इस कान्स इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय से मिलना था. तारिणी ने उस फोटो को भी शेयर किया है. तस्वीर में आराध्या भी नजर आती हैं. उनका ये कान्स ट्रिप शानदार था, उन्होंने कभी नहीं सोचा था वो इसका हिस्सा बनेंगी.

तारिणी ब्यूटी और वेलेनेस को लेकर कंटेंट बनाती हैं. उनके वीडियोज फैंस के बीच वायरल रहते हैं. इंस्टा पर उनके 778K फॉलोअर्स हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement