Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

ग्लैमर से संसद तक, कौन हैं कोयल मल्लिक... ममता ने दिया राज्यसभा का टिकट

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST
  • 1/10

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होंगे. टीएमसी ने जिन चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है उनमें बाबुल सुप्रियो, पूर्व DGP राजीव कुमार, वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी समेत पॉपुलर बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम भी शामिल है. 

 

(Photo: Instagram @yourkoel)

  • 2/10

एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को टीएमसी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके नाम की घोषणा की. कोयल मल्लिक की बात करें तो वो बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. 

 

(Photo: Instagram @yourkoel)

  • 3/10

कोयल मल्लिक का जन्म कोलकाता हुआ में हुआ. कोयल एक्ट्रेस होने के साथ सोशल वर्कर भी हैं. वो विधवाओं और बच्चों के लिए काम करती हैं. वो अपने परिवार में राजनीति में कदम रखने वाली पहली सदस्य होंगी.

 

(Photo: Instagram @yourkoel)

Advertisement
  • 4/10

कोयल अब तक वो कई सुपरहिट बंगाली फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है. कोयल को 'टॉली क्वीन' भी कहा जाता है.

 

(Photo: Instagram @yourkoel)

  • 5/10

कोयल के पिता का नाम रंजीत मल्लिक है. एक्ट्रेस के पिता भी एक दिग्गज बंगाली एक्टर और प्रोड्यूसर रहे हैं. उनकी मां का नाम दीपा मल्लिक है. 

  • 6/10

कोयल मल्लिक ने अपनी स्कूली शिक्षा मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से की. उन्होंने फिर गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से साइकोलॉजी में BSc (ऑनर्स) की डिग्री ली है. वो ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं. 

Advertisement
  • 7/10

कोयल ने साल 2013 में प्रोड्यूसर निसपल सिंह से शादी रचाकर उन्हें हमेशा के लिए अपना हमसफर बना लिया था. बंगाली सिनेमा में निसपल का भी बड़ा नाम है. शादी से पहले सालों तक दोनों रिश्ते में रहे थे. मगर उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ को हमेशा ग्लैमर वर्ल्ड से दूर ही रखा था. 

 

(Photo: Instagram @yourkoel)

  • 8/10

शादी के बाद साल 2020 में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया. बेटे का नाम उन्होंने कबीर सिंह रखा है. इसके बाद साल 2024 में एक्ट्रेस नन्ही परी की मां बनीं. 

 

(Photo: Instagram @yourkoel)

  • 9/10

कोयल मल्लिक रियल लाइफ में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं. अपनी एक्टिंग के साथ उन्होंने अपने ग्रेस और स्टाइल स्टेटमेंट से भी हमेशा फैंस का दिल जीता है.

 

(Photo: Instagram @yourkoel)

Advertisement
  • 10/10

कोयल वर्क और पर्सनल लाइफ को काफी अच्छे से बैलेंस करती हैं. ग्लैमर की दुनिया में छाने के बाद कोयल अब राजनीति में कदम रख रही हैं. फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. 

 

(Photo: Instagram @yourkoel)

Advertisement
Advertisement