मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के 31वें बर्थडे का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. अनंत ने अपने इस खास दिन को घरवालों और दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के सितारों संग भी सेलिब्रेट किया.
Photo: Social Media
एक ओर जहां अनंत ने सेलेब्स को वंतारा, जामनगर में पार्टी दी. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने दान-पुण्य कर देशवासियों को अपना मुरीद बनाया. जानते हैं कितना खास रहा अनंत का ये सेलिब्रेशन...
Photo: Social Media
अनंत अंबानी ने जयपुर के बाहरी इलाकों में रहने वाले हाथियों को खास दावत दी. गांव के 100 से ज्यादा हाथियों के लिए फलों का ग्रैंड बुफे लगाया गया.
Photo: Social Media
तीन हाथियों ने 2.5 फीट ऊंचा केक काटा. 3000 फलों का इंतजाम किया गया, जिनमें तरबूज, सेब, केला, हरा चारा, पतीता, संतारा आदि शामिल थे.
Photo: Social Media
हाथियों ने जमकर अनंत अंबानी की तरफ से दी गई इस दावत का मजा लिया. हाथियों के अलावा उनकी देखभाल करने वाले महावतों का भी खास ख्याल रखा गया. उन्हें जूते, कपड़े, राशन किट जैसे जरूरी सामान दिए गए.
Photo: Social Media
अनंत ने गौसेवा भी की. अपने जन्मदिन के अवसर को उन्होंने देशभर की 1 लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग कराया. इंटरनेट पर गायों के छप्पन भोग का आनंद लेते कई वीडियो वायरल हैं.
Photo: Social Media
इसके अलावा अनंत ने मंदिरों को करोड़ों का दान भी दिया. जानकारी के मुताबिक, अनंत ने केरल के गुरुवायुर मंदिर को 3 करोड़ का दान दिया है. वहीं राजाराजेश्वरम मंदिर को मरम्मत के लिए 3 करोड़ दिए.
Photo: Social Media
हैदराबाद के 1.07 लाख सरकारी स्कूलों के बच्चों को खाना खिलाया. उन्हें स्कूल किट भी दी गई. करीबन 12-15 हजार लोगों को फ्री में खाना खिलाया गया.
Photo: Social Media
अनंत ने सेवा भाव के अलावा फिल्मी सितारों को जामनगर में धमाकेदार पार्टी दी. इस जश्न में सलमान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह समेत कई सितारे शामिल हैं.
Photo: Instagram @beingsalmankhan