प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं. हॉलीवुड में प्रियंका कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. इसमें से एक फिल्म The Matrix Resurrections है. हॉलीवुड सुपरस्टार Keanu Reeves की इस फिल्म में प्रियंका अहम भूमिका निभा रही हैं. फिल्म के कई टीजर सामने आ चुके हैं. इसके पहले ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा की झलक देखने को मिली थी. लेकिन अब फिल्म के नए ट्रेलर में प्रियंका को अपना पहला डायलॉग बोलते देखा जा सकता है.
फिल्म के टीजर में छाईं प्रियंका
मंगल को The Matrix Resurrections का दूसरा ट्रेलर आने वाला है. इस ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा के किरदार को Keanu Reeves के किरदार नियो के बारे में बात करते देखा जाएगा. फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर से पहले छोटा-सा टीजर जारी किया है. इस टीजर में एक्ट्रेस Jada Pinkett Smith और प्रियंका चोपड़ा हैं.
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस संग स्टेज शेयर करेंगी नोरा फतेही, साथ करेंगे परफॉर्म
प्रियंका ने बोला पहला डायलॉग
टीजर में Jada कहती हैं कि मेट्रिक्स आपके दिमाग में काफी शोर भर देता है. यह शोर बिल्कुल युद्ध के शोर जैसा होता है. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा को देखा जाता है. प्रियंका यहां परेशान दिखाई दे रही हैं. उनके चेहरे पर लाल लाइट पड़ रही है. प्रियंका कहती हैं, 'नियो की जिंदगी का यह सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है. और यह निर्णय लेना उसके पर निर्भर नहीं करता है.'
दूर रहकर कैसे पति निक जोनस को खुश रखती हैं प्रियंका चोपड़ा? एक्ट्रेस ने बताया
इस दिन आएगी मेट्रिक्स 4
इसके अलावा टीजर में Keanu Reeves और अन्य एक्टर्स को भी देखा जा सकता है. बता दें कि The Matrix Resurrections, मेट्रिक्स फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म है. माना जा रहा है कि प्रियंका इस फिल्म में सती का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन Lana Wachowski ने किया है. यह 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
aajtak.in