क्यों है हॉरर मूवी ऑब्सेशन का इतना क्रेज, 'कुछ मांगने से पहले सोच लेना', देखकर यही कहोगे

हॉलीवुड के एक यूट्यूबर ने छोटे बजट और कम समय में एक ऐसी हॉरर फिल्म बनाई, जिसे देखने के लिए इंडियन्स भी 'ऑब्सेस्ड' होते हुए नजर आए. लेकिन इस फिल्म में ऐसा क्या है, जिसे देखने के लिए बड़े से लेकर छोटे बच्चे भी थिएटर में भीड़ लगाकर पहुंच रहे हैं? आइए, आपको बताते हैं.

Advertisement
हिंदी फिल्मों से ज्यादा भीड़ जुटा रही ये हॉरर फिल्म (Photo: ITGD) हिंदी फिल्मों से ज्यादा भीड़ जुटा रही ये हॉरर फिल्म (Photo: ITGD)

पर्व जैन

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

इंटरनेट पर इस समय अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वो हॉलीवुड की तरफ से आई फिल्म ऑब्सेशन है. एक यूट्यूबर करी बार्कर की बनाई इस फिल्म ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया हुआ है. इंडियन्स इसे देखने के लिए इतने बेताब दिखे हैं कि वीक डे पर भी थिएटर्स हाउसफुल नजर आए. 

ऑब्सेशन फिल्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी और अच्छे वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए मैंने भी इसे देखने का मन बनाया. इसकी वायरल क्लिप्स ने पहले से ही मन में थोड़ा खौफ जरूर पैदा किया था. मगर अच्छे सिनेमा को देखने की चाह में उस खौफ को साइड रखकर, मैंने इसे भरे थिएटर में देख डाला. और सच कहूं, तो इसे देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि आखिर क्यों इंडियन्स इसे लेकर इतने 'ऑब्सेस्ड' हैं. तो आइए, आपको भी विस्तार से बताते हैं. 

Advertisement

क्या है ऑब्सेशन की कहानी?

बियर नाम का एक लड़का है जिसे अपने साथ काम करने वाली लड़की निक्की पसंद है. वो उसे अपने दिल की बात बताने के लिए आतुर है, मगर निक्की को देखते ही उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. एक दिन बियन 'वन विश विलो' खरीदता है, जिससे कोई भी अपनी एक विश पूरी कर सके. जब निक्की बियर से उसकी फीलिंग्स के बारे में पूछती है, तब वो घबराकर उसे मना कर देता है. तभी वो गुस्से में आकर अपनी विश में ये मांगता है कि निक्की उसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करने वाली लड़की हो. और फिर शुरू होता है असली खेल. 

निक्की, बियर की विश के बाद तुरंत उसके प्यार में गिर जाती है. वो उसके घर चली जाती है और उसी के साथ रहती है. आगे दोनों के बीच इंटीमेसी बढ़ने लगती है, लेकिन तभी निक्की उसे खुद से दूर कर देती है. निक्की अब डबल पर्सनैलिटी वाली लड़की बन चुकी है, जिसके अंदर एक ऐसी आत्मा आ चुकी है जो बियर के लिए ऑब्सेस्ड है. अगर कोई उसके करीब आता है, तो निक्की उसे जान से मार देती है. निक्की बियर के प्यार में इतनी खो जाती है कि वो कुछ वक्त के बाद हिंसक होने लगती है. ऐसे में अब बियर अपनी विश के चलते बुरी तरह फंस जाता है. 

Advertisement

ऐसा क्या दिखाती है फिल्म कि सब इसके पीछे हैं क्रेजी?

ऑब्सेशन फिल्म एक ऐसी हॉरर फिल्म है, जिसमें कोई डरावनी आत्मा नहीं है. ना कोई जंप स्केयर्स हैं, जिसे देखने के बाद आपकी सांसें थम जाएं. बल्कि इसमें प्यार में एक इंसान कितना दीवाना हो सकता है, ये दिखाया गया है. करी बार्कर ने एक ऐसी दुनिया की रचना की है, जिसमें हम खुद को खोजने लगते हैं. जिंदगी में हमें कभी ना कभी, किसी ना किसी से प्यार हुआ होता है. और हम उसे कितना प्यार कर सकते हैं या उसके लिए कितने ऑब्सेस्ड हो सकते हैं, ये हम सभी सोचते भी हैं. 

मगर ऑब्सेशन फिल्म इस कल्पना को एक अलग लेवल पर लेकर जाती है. ये आपको एक ऐसे ऑब्सेशन से रूबरू कराती है, जिसे देखने के बाद आप शायद अपने पार्टनर से ही खौफ खाकर बैठ जाओगे कि कहीं ये भी हमें उसी तरह प्यार ना करने लग जाए. एक लड़की का अपने बॉयफ्रेंड के लिए पागलपन दिखाया गया है कि अगर वो किसी खूबसूरत लड़की के आसपास भी है, तो वो उसे उससे दूर करने के लिए किस हद तक जा सकती है. 

इस फिल्म में हम कई सारी चीजें सीखते हैं, जो असल जिंदगी में कहीं हमें काम आ सकती हैं या हमने एक्सपीरियंस किया होता है. ये फिल्म लोगों के दिमाग पर असर करती है. वो कहावत तो आपने भी सुनी होगी कि कुछ भी मांगने से पहले, दो या उससे ज्यादा बार सोचना जरूरी है. करी बार्कर की फिल्म इसी को उदाहरण के साथ आपके सामने पेश करती है. 

Advertisement

खूंखार फिल्मों की दीवानी है जनता

जिस फिल्म में खून-खराबा हो, वो भला इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कैसे नहीं चलेगी. खासतौर से अगर उसकी कहानी दमदार हो, तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने में देर नहीं लगती. यूट्यूबर करी बार्कर की फिल्म ऑब्सेशन में खूब सारा खून-खराबा और चीखने-चिल्लाने वाले सीन्स हैं, जिन्हें देखकर आपकी आंखें बंद जरूर होंगी. मगर आप ये भी देखने में दिलचस्पी रखेंगे कि एक लड़की निक्की आखिर बियर के प्यार के लिए किस हद तक जाने के लिए तैयार है. 

फिल्म ऑब्सेशन का क्रेज इस समय दुनियाभर में इतना ज्यादा है कि इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150 मिलियन डॉलर्स (1500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा) का हो चुका है. एक्सपर्ट्स की मानी जाए, तो ये आंकड़ा 250 मिलियन डॉलर्स (2500 करोड़ रुपये) तक जा सकता है. हैरानी की बात ये है कि इस फिल्म का बजट महज 7-10 करोड़ रुपये है और इसे सिर्फ 20 दिनों में शूट किया गया है. ये एक ऐसा इतिहास बना रही है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »