दुनिया में सबसे ज्यादा कोई सीरीज ओटीटी पर देखी गई है, तो वो नेटफ्लिक्स की क्राइम-थ्रिलर 'मनी हाइस्ट' है. ये एक नॉन-इंग्लिश सीरीज है, जिसे स्पेनिश में बनाया गया था. मनी हाइस्ट के पहले दो सीजन बने, जिसे ऑडियंस का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. लेकिन फिर नेटफ्लिक्स ने साल 2017 में इसके राइट्स खरीदे और फिर इसे दुनियाभर में रिलीज किया. आज इसकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि इसके सिर्फ एक सीजन ने व्यूअर्शिप के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे.
क्या है मनी हाइस्ट सीरीज की नई अपडेट?
मनी हाइस्ट के अभी तक पांच सीजन आ चुके हैं, जो सभी के सभी नेटफ्लिक्स पर ब्लॉकबस्टर साबित हुए. दुनियाभर से करोड़ों लोगों ने इसे देखा और पसंद भी किया. अब नेटफ्लिक्स ने इसके नए सीजन की प्लानिंग भी कर ली है. एक टीजर सामने आया है, जिससे छठवें सीजन का हिंट मिला है.
दरअसल, मनी हाइस्ट की स्पिन-ऑफ सीरीज बर्लिन सीजन 2 जल्द नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. ऐसे में मेकर्स ने मनी हाइस्ट के पांचों सीजन्स को मिलाकर एक फ्लैशबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीरीज की पूरी जर्नी दिखाई. शो में अभी तक बैंक को लूटा गया, फिर सोना चुराया गया. मनी हाइस्ट के थीम सॉन्ग बेला चाओ और उनके अनोखे मास्क अवतार को भी सभी ने पसंद किया. वीडियो के अंत में नेटफ्लिक्स ने लिखा है कि अभी तक मनी हाइस्ट की कहानी खत्म नहीं हुई है. क्योंकि अब जो अगली चोरी होने वाली है, उसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है. यानी नेटफ्लिक्स ने मनी हाइस्ट सीजन 6 के प्रोडक्शन को शुरू कर दिया है.
हालांकि नेटफ्लिक्स ने ये नहीं बताया कि वो मनी हाइस्ट का नया सीजन लाएंगे या बर्लिन जैसे किसी दूसरे यूनिवर्स को खड़ा करेंगे. इस सीरीज की अगली अनाउंसमेंट का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार हैं. फिलहाल बर्लिन सीजन 2, 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.
मनी हाइस्ट ने तोड़े कितने रिकॉर्ड्स?
नेटफ्लिक्स सीरीज मनी हाइस्ट एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग सीरीज है, जिसके सीजन 4 ने रिलीज के एक महीने के अंदर 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज कमा लिए थे. वहीं तीसरे सीजन को 34.3 मिलियन लोगों ने देखा, जो किसी नॉन-इंग्लिश सीरीज द्वारा दर्ज सबसे ज्यादा व्यूज की गिनती में आती है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क