ईरान की एयरस्ट्राइक में मारे गए हॉलीवुड के लेजेंडरी डायरेक्टर क्वेंटिन टैरेंटिनो, क्या है सच?

2 मार्च को 100K से ज्यादा फॉलोअर्स वाले एक X अकाउंट ने दावा किया कि फिल्ममेकर क्वेंटिन टैरेंटिनो, उनकी पत्नी डेनिएला पिक और बच्चों की मौत ईरान द्वारा इजरायल पर दागी गई मिसाइल से हो गई. अब इसके पीछे का सच सामने आ गया है.

Advertisement
हॉलीवुड के लेजेंडरी डायरेक्टर हैं क्वेंटिन टैरेंटिनो (Photo: Getty Images) हॉलीवुड के लेजेंडरी डायरेक्टर हैं क्वेंटिन टैरेंटिनो (Photo: Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

हॉलीवुड के लेजेंडरी फिल्ममेकर्स में से एक क्वेंटिन टैरेंटिनो इस हफ्ते की शुरुआत में X (पहले ट्विटर) पर एक अफवाह के शिकार बने. एक पोस्ट में दावा किया गया था कि ऑस्कर विनर डायरेक्टर और उनके परिवार की मौत इजरायल पर ईरान के हवाई हमले में हो गई है. 62 साल के टैरंटिनो ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ इजरायल में रहते हैं. हालांकि डायरेक्टर के एक करीबी सूत्र ने एक नई रिपोर्ट में इस दावे को खारिज कर दिया है.

Advertisement

नहीं रहे क्वेंटिन टैरेंटिनो?

सोमवार, 2 मार्च को 100K से ज्यादा फॉलोअर्स वाले एक X अकाउंट ने दावा किया कि फिल्ममेकर क्वेंटिन टैरेंटिनो, उनकी पत्नी डेनिएला पिक और बच्चों की मौत ईरान द्वारा इजरायल पर दागी गई मिसाइल से हो गई. पोस्ट में जानकारी का श्रेय डेडलाइन को दिया गया था. इसके अलावा तस्वीरें और वीडियो दिखाए गए, जिसमें टैरंटिनो इजरायल में बम शेल्टर में शरण लेते दिख रहे थे. अलग-अलग पोस्ट्स में दावा किया गया कि शेल्टर तेल अवीव या यरुशलम में स्थित था.

करीबी ने बताया खबर के पीछे का सच

डेडलाइन ने अब इस पोस्ट को कॉल आउट किया है और कहा है कि टैरेंटिनो की मौत की खबर का क्रेडिट गलती से उन्हें दिया गया था. उन्होंने ऐसी कोई रिपोर्ट कभी पब्लिश नहीं की. TMZ ने साफ किया है कि पोस्ट झूठी थी. क्वेंटिन के करीबी एक सूत्र ने पब्लिकेशन को बताया, 'क्वेंटिन जिंदा हैं और ठीक हैं, उनका परिवार भी पूरी तरह सुरक्षित है.'

Advertisement

क्वेंटिन टैरेंटिनो को बम शेल्टर में दिखाने वाली तस्वीरें और वीडियो भी AI-जनरेटेड या फेक साबित हो चुकी हैं. ऐसी कई पोस्ट्स को अब ग्रोक, ट्विटर के रेजिडेंट AI चैटबॉट के जरिए मैनिपुलेटेड और फेक के रूप में फ्लैग किया गया है. यह अफवाह सोशल मीडिया पर तब फैली जब ईरान ने सोमवार, 2 मार्च को इजरायल के खिलाफ कार्रवाई की, जिसे पिछले सप्ताह अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले का बदला माना गया, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी.

ईरान ने बदला लेने की कसम खाई है. शुरू में उसने खाड़ी में अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमले किए थे, जिनमें यूएई, कतर और कुछ अन्य पड़ोसी देशों को निशाना बनाया गया. सोमवार को, उसने इजरायल पर ही हवाई हमले किए. साथ ही दावा किया कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को टारगेट किया गया था.

कौन हैं क्वेंटिन टैरेंटिनो?

क्वेंटिन टैरेंटिनो अपनी पीढ़ी के सबसे फेमस हॉलीवुड फिल्म निर्माताओं में से एक हैं. वे कल्ट क्लासिक्स जैसे 'किल बिल', 'रिजर्वॉयर डॉग्स' और 'इंग्लोरियस बास्टर्ड्स' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. 62 साल के डायरेक्टर को दो अकैडमी अवॉर्ड्स, दो BAFTA अवॉर्ड्स और चार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स मिल चुके हैं. 2018 में टैरेंटिनो ने इजरायली सिंगर डेनिएला पिक से शादी की थी. दोनों 2009 में फिल्म 'इंग्लोरियस बास्टर्ड्स' के प्रमोशन के दौरान मिले थे. कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. परिवार 2020 से तेल अवीव और लॉस एंजिल्स के बीच अपना समय बांट रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement