कौन है 'धुरंधर' में हमजा की सास शबनम जमाली? 39 की उम्र में किया कमबैक

‘धुरंधर 2’ में शबनम जमाली का किरदार निभाने वालीं गीतिका गंजू धर कौन हैं, चलिए आपको बताते हैं. हमजा अली मजारी की सास यानी गीतिका की 3000 से ज्यादा इवेंट्स होस्ट करने से लेकर बॉडीशेमिंग झेलने और 39 की उम्र में कमबैक तक, उनकी जर्नी बेहद इंस्पायरिंग रही है.

Advertisement
कौन हैं गीतिका गंजू धर? (Photo: Instagram @gitikkaganjudharofficial) कौन हैं गीतिका गंजू धर? (Photo: Instagram @gitikkaganjudharofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

धुरंधर 2 रिलीज के 5 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म में रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है. हमजा और उसकी पत्नी का किरदार निभाने वालीं सारी अर्जुन और उसके ससुर का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी के बारे में सब जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं हमजा की सास यानी जमील जमाली की पत्नी शबनम जमाली का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस कौन हैं? चलिए आपको बताते हैं. 

Advertisement

कौन हैं गीतिका गंजू धर?

2025 की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, उसमें मशहूर लाइव होस्ट और एक्ट्रेस गीतिका गंजू धर ने शबनम जमाली का किरदार निभाया है. वो एक पाकिस्तानी नेता की पत्नी बनी हैं, जो काफी दबंग और हावी रहने वाली महिला हैं. इस किरदार को एक कॉम्प्लेक्स लेकिन निगेटिव नहीं बताया गया है, जहां वो ताकत, कंट्रोल और मां होने की जिम्मेदारी- तीनों को संभालती नजर आती हैं. वो फिल्म में एक तेज-तर्रार, बॉसी पाकिस्तानी नेता की पत्नी और मां का रोल निभाया है.

असल में शबनम यानी गीतिका गंजू धर एक जानी-मानी भारतीय टीवी एंकर, लाइव इवेंट होस्ट और एक्ट्रेस हैं. उनके नाम 3,000 से ज्यादा लाइव इवेंट्स होस्ट करने का अनुभव है. उन्हें भारत की टॉप एंकरों (एमसी) में गिना जाता है और उन्होंने बड़े कॉरपोरेट, सरकारी और फैशन इवेंट्स होस्ट किए हैं. वो धुरंधर पार्ट 1-2 के अलावा तनाव, म्यूजिक मेरी जान जैसी फिल्मों और शोज में अपने किरदारों के लिए भी जानी जाती हैं.

Advertisement

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी. उन्होंने मेरी सहेली, जायके का सफर और चित्रहार जैसे कई हिट शोज होस्ट किए हैं. उन्हें कई बार ‘बेस्ट एंकर फीमेल’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है.

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उनके करियर की शुरुआत में ही उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था. स्टेज पर उनका प्रदर्शन देखने के बाद उन्होंने उन्हें 'बेहद प्रतिभाशाली एंकर' बताया था. वो खुद इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा अचीवमेंट बताती हैं. शबनम ने एक इंटरव्यू ने बताया था कि उन्हें लोग एंकर करने के लिए ताने मारते थे. लेकिन उन्होंने मंच से सबको जवाब दिया. 

शबनम ने बताया कि उनके पति के सरनेम 'धर' की वजह से अक्सर लोग समझते हैं कि उन्हें फिल्म विरासत में मिली. जबकि ऐसा नहीं है. उनकी कास्टिंग मुकेश छाबड़ा ने की थी. वो उनसे आजतक मिली नहीं हैं. 

बॉडीशेम का शिकार हुईं 'हमजा की सास' 

शबनम ने कहा कि उन्होंने 39 की उम्र में अपनी दूसरी पारी खेली. वो प्रेग्नेंसी के बाद एंकरिंग और एक्टिंग की दुनिया में कमबैक कर रही थीं. शबनम ने कहा कि- मुझे बहुत कुछ सुनना पड़ा था. हर दिन दोगुनी-तिगुनी मेहनत करनी पड़ी. अभी भी बहुत बड़ा सेक्शन है हमारे देश में जो लड़कियों को मेल गेज की तरह देखते हैं. उन्हें सिर्फ लुक्स के लिए मंच पर देखते हैं. काम के मामले में ऐसा कभी नहीं होना चाहिए. ये शायद मेरी सबसे बड़ी विक्ट्री रही है कि मैं उस उम्र में भी कमबैक कर पाई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement