बहू के ल‍िए विजय की मां ने रखी है एक शर्त, रश्मिका मंदाना करेंगी पूरी?

अब फैंस ने कुछ वीडियो ढूंढ निकाले हैं, जिनमें विजय देवरकोंडा के पेरेंट्स गोवर्धन राव और माधवी अपनी सपनों की कोडालु यानी बहू के बारे में बात कर रहे हैं. 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' की सक्सेस मीट के दौरान विजय के माता-पिता से उनकी शादी के बारे में बात छेड़ी थी और बताया था कि उन्हें कैसी बहू चाहिए.

Advertisement
उदयपुर में हो रही है विजय और रश्मिका की शादी (Photo: ITG) उदयपुर में हो रही है विजय और रश्मिका की शादी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

जब से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी की शादी को कन्फर्म किया है, फैंस के बीच धूम मची हुई है. दोनों ने इस ग्रैंड इवेंट को 'विरोश' का नाम दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. फैंस मिलकर उनकी इश्क की शुरुआत से लेकर अभी तक की टाइमलाइन मिलाने में लगी हैं. दोनों एक्टर्स ने दो फिल्मों में साथ काम किया है. वो कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं. अब 26 फरवरी को विजय और रश्मिका, शादी के बंधन में बंधने वाले है.

Advertisement

कैसी बहू चाहते थे विजय के पेरेंट्स?

अब फैंस ने कुछ वीडियो ढूंढ निकाले हैं, जिनमें विजय देवरकोंडा के पेरेंट्स गोवर्धन राव और माधवी अपनी सपनों की कोडालु यानी बहू के बारे में बात कर रहे हैं. 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' की सक्सेस मीट के दौरान एंकर सुमन ने विजय के माता-पिता से उनकी शादी के बारे में बात छेड़ी थी. संयोग से रश्मिका मंदाना ने उसी फिल्म में एक्टर के साथ काम किया था. जब माधवी से पूछा गया कि वे कैसी बहू चाहती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उनकी सिर्फ एक शर्त है, 'मुझे बस ऐसी बहू चाहिए जो मेरे बेटे का अच्छे से ख्याल रखे. उसे बिना शर्त प्यार करना चाहिए, बस यही. वह इंडस्ट्री में है, इसलिए बहू को उसे समझना चाहिए.'

जब गोवर्धन से अपनी राय रखने को कहा गया, तो उन्होंने पत्नी से सहमति जताई और कहा, 'मैं चाहता हूं कि वह जिससे चाहे शादी कर ले. मेरे कोई आपत्ति या अपेक्षाएं नहीं हैं. न तो जाति की और न ही धर्म की. मुझे खुशी होगी अगर वह किसी भारतीय से, खासकर साउथ इंडियन लड़की से शादी करे.' विजय देवरकोंडा ने भी खुद एक इवेंट में कहा था कि अरेंज्ड मैरिज उनके लिए नहीं है. उन्होंने कहा था, 'लव मैरिज ही, लेकिन मेरे माता-पिता को लड़की पसंद आनी चाहिए.'

Advertisement

दूसरी तरफ फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन के दौरान रश्मिका ने विजय का जिक्र करते हुए कहा था, 'सौभाग्य से मेरे पास एक ऐसा पार्टनर है जिसने मुझे उस दर्द से ठीक किया जो उसने खुद नहीं दिया था.'

रश्मिका-विजय की उम्र में कितना है फासला?

शादी की चर्चा के दौरान रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की उम्र को लेकर भी चर्चा हो रही है. बहुत से फैंस नहीं जानते कि दोनों की उम्र में कितना गैप है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो बता दें कि रश्मिका फिलहाल 29 साल की हैं और विजय 36 के. एक्ट्रेस का जन्म कर्नाटक के विराजपेट में 5 अप्रैल 1996 को हुआ था. विजय देवरकोंडा, 9 मई 1989 को हैदराबाद में पैदा हुए थे.

उदयपुर में हो रही शादी

खबर आई थी कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है. इसके बाद दोनों की 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की अफवाहें उड़ने लगीं. रविवार, 22 फरवरी को दोनों सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी शादी की बात को कन्फर्म कर दिया. उन्होंने लिखा, 'हमारे कोई प्लान बनाने से पहले, हमारे खुद के लिए कुछ चुनने से पहले, आप पहले से वहां थे. इतने प्यार के साथ आपने हमें एक नाम दिया. आपने हमें 'विरोश' कहा. इसलिए आज पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपनी इस एकजुटता का नाम देते हैं. हम इसे 'द वेडिंग ऑफ विरोश' नाम देना चाहेंगे. इतने प्यार से हमें थामने के लिए धन्यवाद. आप हमेशा हमारा हिस्सा हैं. बहुत सारा प्यार.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement