बॉलीवुड में डेट वॉर! यश की ‘टॉक्सिक’ के कारण आगे खिसकी वरुण धवन की फिल्म, मेकर्स नाराज

धुरंधर 2 की वजह से यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट बदलने से बॉक्स ऑफिस पर नया विवाद खड़ा हो गया है. डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को क्लैश से बचने के लिए अपनी रिलीज 5 जून से बढ़ाकर 12 जून करनी पड़ी.

Advertisement
वरुण धवन की फिल्म की बदली तारीख (Photo: Screengrab) वरुण धवन की फिल्म की बदली तारीख (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

इंडस्ट्री में फिल्मों के बीच होने वाला क्लैश या इससे बचने के लिए रिलीज डेट का आगे खिसकाया जाना आम बात है. लेकिन जब एक टकराव से बचने के लिए किसी और फिल्म का नुकसान होने लगे तो नाराजगी होना लाजमी हो जाता है. ऐसा ही कुछ इस बार हुआ.

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे करते हुए 4 जून को करने का फैसला लिया. मेकर्स ने फिल्म को आदित्य धर की 'धुरंधर 2' से होने वाले क्लैश से तो बचा लिया. लेकिन इस कदम से उन्होंने डेविड धवन और रमेश तौरानी को नाराज कर दिया. 

Advertisement

अब फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलने का ऐलान कर दिया है. पहले ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 12 जून को सिनेमाघरों में लाया जाएगा. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर ये जानकारी दी.

टीम ने सीधे तौर पर कही बात

एक पोस्ट शेयर कर टीम ने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा- हम ये साफ करना चाहते हैं कि हमारी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पहले से 5 जून को रिलीज होने वाली थी. इस तारीख की घोषणा हमने कई महीने पहले ही कर दी थी. लेकिन हाल की कुछ परिस्थितियों और मौजूदा हालात को देखते हुए हमें लगा कि फिल्म की रिलीज डेट बदलना ज्यादा सही रहेगा.

Advertisement

'हमारा मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए हमेशा बेहतर होता है जब फिल्ममेकर्स एक-दूसरे का साथ दें, न कि एक ही तारीख पर बेवजह टकराव करके कॉम्पिटीशन करें. इसी सोच और आपसी सहयोग की भावना के साथ हमने फैसला किया है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज अब 12 जून को की जाएगी. यानी फिल्म दर्शकों के बीच एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में आएगी.'

टॉक्सिक की धुरंधर की आंधी से बचने की कोशिश

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है और इसे रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है. मेकर्स नहीं चाहते कि इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी की कमाई पर टॉक्सिक का असर पड़े. इसलिए उन्होंने लास्ट मिनट होने वाले क्लैश से बचने के लिए ये फैसला लिया. 

बात करें टॉक्सिक की तो यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म की डेट भी धुरंधर 2 की वजह से खिसकाई गई थी. पहले ये भी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी. वहीं रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त स्टारर फिल्म धुरंधर की पहले पार्ट का बज अभी तक बना हुआ है. थियेटर में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने ओटीटी पर भी खूब झंडे गाड़े. ऐसे में टॉक्सिक के पास बचने का उपाय नहीं था. धुरंधर के दूसरे पार्ट के लिए फैंस अभी से एक्साइटेड दिख रहे हैं. 

Advertisement

अब देखना दिलचस्प होगा कि नई रिलीज डेट के साथ ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या तूफान लाती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement