'हसीन दिलरुबा' तापसी पहुंची रूस, खूबसूरत लोकेशन से शेयर की फोटोज

तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मॉस्को से कई शानदार लोकेशंस का व्यू दिया है. इन्हीं में से एक तस्वीर में बलून राइड लेती तापसी नीचे जमीन को झांकती भी देखी जा सकती हैं. तापसी की बहन शगुन ने भी रूस के नजारों की फोटोज शेयर की हैं.

Advertisement
तापसी पन्नू तापसी पन्नू

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 15 जून 2021,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म हसीन दिलरुबा को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. इस ह्यूमर एंड रोमांट‍िक थ्र‍िलर मूवी के ट्रेलर ने फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट भर दी है. फिल्म के बज के बीच तापसी वेकेशन के लिए रूस पहुंच चुकी हैं. उन्होंने रूस के खूबसूरत आर्क‍िटेक्चर और हॉट एयर बलून राइड से अपनी फोटोज शेयर की हैं. इस वेकेशन में तापसी अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ निकली हुई हैं. 

Advertisement

फोटो साझा कर तापसी ने लिखा- मैं और मेरा हॉट एयर बलून...अक्सर ये बात करते हैं...#Moscow#TravellersParadise#TapcTravels. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी मॉस्को से कई शानदार लोकेशंस का व्यू दिया है. इन्हीं में से एक तस्वीर में बलून राइड लेती तापसी नीचे जमीन को झांकती भी देखी जा सकती हैं. तापसी की बहन शगुन ने भी रूस के नजारों की फोटोज शेयर की हैं.

तापसी के बॉयफ्रेंड ने किया ये कमेंट 

इस बलून राइड से पहले भी तापसी ने रश‍िया से अपनी फोटो शेयर की थी. उन्होंने लिखा था- 'समय आ गया है कि मैं खुद को रंगों से घेर लूं, स्ट्रीट साइड पर बैठूं, आसमान को निहारते, गहरी सांस लेते और कहते ऑल इज वेल. और हां...हैलो मॉस्को! चलो वापस नॉर्मल का एहसास लें.' उनकी इस तस्वीर पर तापसी के बॉयफ्रेंड मथ‍ियास बो ने कमेंट किया- 'बहुत अच्छे, ये सबसे पॉपुलर जगह है.'

Advertisement

'दयाबेन' के बेहतरीन डांस मूव्स देखकर भूल जाएंगे गरबा, वायरल हुआ वीडियो

कब रिलीज होगी तापसी की हसीन दिलरुबा? 

आते हैं तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा पर. हसीन दिलरुबा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में लव ट्राएंगल को दिखाया गया है. इसमें तापसी पन्नू के अलावा विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी, डायलॉग और स्क्रीनप्ले कन‍िका ढिल्लों ने लिखी है. हसीन दिलरुबा 2 जुलाई को रिलीज हो रही है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »