सोनू सूद की सरकार से अपील, '25 साल से ऊपर सभी को लगे कोविड वैक्सीन

सोनू ने अपने ट्वीट में सभी के लिए कोविड वैक्सीन खोलने की बात नहीं की है, लेकिन एक्टर ने इतना जरूर कहा है कि 25 साल से ज्यादा उम्र के तमाम लोगों को टीका लग जाना चाहिए.

Advertisement
सोनू सूद सोनू सूद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

देश में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक साबित हो रही है. एक लाख से ज्यादा मामले और मौत में भी बड़ा उछाल सभी को चिंता में डाल रहा है. टीकाकरण की रफ्तार भी सरकार की उम्मीद से धीमी दिखाई पड़ रही है. इस वजह से अब कई राज्य के मुख्यमंत्री मांग कर रहे हैं कि कोविड वैक्सीन सभी के लिए दी जाए. इस पर एक्टर सोनू सूद की तरफ से भी रिएक्ट किया गया है.

Advertisement

सोनू की भारत सरकार से अपील

सोनू ने अपने ट्वीट में सभी के लिए कोविड वैक्सीन खोलने की बात नहीं की है, लेकिन एक्टर ने इतना जरूर कहा है कि 25 साल से ज्यादा उम्र के तमाम लोगों को टीका लग जाना चाहिए. वे कहते हैं- मैं अपील करता हूं कि 25 साल से ऊपर सभी को वैक्सीन लग जाए. जिस तरह के मामले बढ़ रहे हैं, बच्चे भी कोरोना का शिकार हो रहे हैं, समय आ गया है कि अब हम वैक्सीन  25 साल से ऊपर के लिए खोल दें. अब नौजवानों में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. सोनू का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

25 से ऊपर सभी को टीका?

एक्टर की तरफ से ये अपील उन तमाम फैन्स को रास आ गई है जो सोशल मीडिया पर लगातार सरकार के सामने ऐसी ही मांग रख रहे हैं. लगातार इसी बात पर जोर दिया जा रहा है कि अब सभी को वैक्सीन दी जाए और इस महामारी पर काबू पाया जाए. लेकिन तमाम अपील के बावजूद भी सरकार अपने रुख पर कामय है. सरकार की तरफ स्पष्ट कर दिया गया है कि देश में वैक्सीन जरूरत के लिहाज से ही दी जाएगी. पहले टीका उसे लगेगा जिसे इसकी जरूरत है, उसे नहीं जो पहले लगवाना चाहता है.

Advertisement

सोनू ने लगवाई वैक्सीन

सोनू की बात करें तो एक्टर ने भी कोविड का टीका लगवा लिया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर कर ये जानकारी शेयर की थी. सोनू ने लिखा था- मुझे आज कोरोना की वैक्सीन लग गई है. अब मेरा देश वैक्सीन लगवाए. आज से हमने संजीवनी नाम से सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया है. ये अभियान लोगों में जागरूकता फैलाएगा और उन्हें टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करेगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement