'डॉलर रेट पर म‍िलेगा काम', राजपाल यादव की बेइज्जती करने वालों को सलमान का जवाब

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कर्ज केस में जेल जाने के बाद इंडस्ट्री का साथ मिला था. लेकिन हालिया कुछ इवेंट्स में राजपाल की जिस तरह से खिल्ली उड़ाई गई है, उससे फैंस गुस्से में हैं. अब सलमान खान का भी रिएक्शन आया है. उन्होंंने राजपाल को सपोर्ट किया है.

Advertisement
सलमान ने किया राजपाल को सपोर्ट (Photo: Instagram @rajpalofficial/Social Media) सलमान ने किया राजपाल को सपोर्ट (Photo: Instagram @rajpalofficial/Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

राजपाल यादव पिछले दिनों 9 करोड़ के कर्ज केस में फंसे थे. तब इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी दिल खोलकर मदद की थी. लेकिन हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में राजपाल का मजाक उड़ाया गया. कॉमेडी की आड़ में उनके लीगल केस को घसीटा गया. सीनियर जर्नलिस्ट ने राजपाल से कहा कि डॉलर का रेट कितना भी ऊपर नीचे हो, उन्हें पूरा उधार चुकाना पड़ेगा. राजपाल ने भले ही इस तंज को हंसते हुए लिया हो, लेकिन सलमान खान का गुस्सा भड़का है. उनका तीखा रिएक्शन सामने आया है. 

Advertisement

सलमान ने राजपाल का दिया साथ

सलमान खान ने X पर पोस्ट लिखकर राजपाल को सपोर्ट किया है. एक्टर की बेइज्जती करने वालों को भाईजान ने दो टूक जवाब दिया है. उन्होंने लिखा- राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार बार, क्योंकि आप अपना काम जानते हो, आप अपने काम में एक वैल्यू लाते हो. काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेगा. हकीकत ये है. और ये याद रखना कि कभी कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो. डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है. 

राजपाल ने सलमान की पोस्ट का जवाब दिया है. उन्होंने कमेंट कर लिखा- भाई, मेरे 30 साल के सफर को सराहने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं. लव यू भाई. नमन.

Advertisement

क्या है पूरा विवाद?
बीते दिनों हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में होस्टिंग के वक्त सीनियर जर्नलिस्ट ने राजपाल पर तंज कसा. उनके 9 करोड़ के लीगल केस पर इवेंट में बात की. वायरल वीडियो में राजपाल कहते हैं- रुपया, डॉलर सब ऊपर नीचे हो रहा है. कुछ समझ नहीं रहा, बस बैठे बैठे शांति शांति, यही कह रहा हूं. जवाब में सीनियर जर्नलिस्ट ने कहा- राजपाल भाई, डॉलर-रुपया जितना भी ऊपर नीचे हो, आपको उतने ही लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं.

ये कमेंट सुनकर राजपाल भी हैरान हो जाते हैं. क्योंकि केस से जुड़े इस कमेंट का जिक्र करना वहां पर उचित नहीं था. लेकिन लोगों को तो जैसे मजे ही आ गए. वहां मौजूद सेलेब्स जोर से हंसते हैं, तालियां बजाते हैं. इस पूरे मैटर को मैच्योरिटी से हैंडल करते हुए राजपाल ने हंसते हुए कहा- लेकिन मसला तो सुन लो एक बार, कितने भी लौटाने पड़े. मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं. यूजर्स ने राजपाल की तारीफ करते हुए सीनियर जर्नलिस्ट को जमकर ट्रोल किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement