अस्पताल में पिता सलीम खान, टेंशन के बीच शूट कर रहे सलमान, फैंस से मुस्कुराकर मिले, Photos

सलमान खान होली के दिन भी अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' शूट कर रहे थे. उनके फैंस फिल्म के सेट पर पहुंचे थे और वहां उन्होंने एक्टर के साथ कई सारी तस्वीरें भी खिंचवाई. सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हैं.

Advertisement
शूटिंग में बिजी सलमान (Photo: X @IBeingAdarsh_) शूटिंग में बिजी सलमान (Photo: X @IBeingAdarsh_)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों बेहद परेशान हैं. उनके पिता सलीम खान अस्पताल में कुछ वक्त से भर्ती हैं. रिपोर्ट्स थीं कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था. हालांकि उनकी सेहत में सुधार है जिसकी जानकारी खुद आमिर खान ने मीडिया को दी थी. इस मुश्किल घड़ी में भी सलमान अपनी वर्क कमिटमेंट्स में पूरी तरह जुटे हुए हैं. 

मुश्किलों में भी शूटिंग कर रहे सलमान

Advertisement

सलमान खान बीते कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को शूट करने में लगे हुए हैं. उनकी पूरी कोशिश है कि इस फिल्म को पहले से और भी बेहतर बनाया जाए, जिसमें वो कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे. यही कारण है कि वो होली के मौके पर भी शूटिंग कर रहे थे. 

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें सलमान अपने फैंस से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर भी मुस्कान है, और वो अपने फैंस के साथ हंसी-खुशी फोटोज क्लिक करा रहे हैं. एक फैन तो उसमें होली के रंगों में डूबा हुआ नजर आया. 

सलमान की कमिटमेंट से फैंस इंप्रेस

एक यूजर का दावा है कि फिलहाल सलमान अपनी फिल्म के इंट्रोडक्शन सीन को शूट कर रहे हैं. इसमें उनके आसपास कुछ छोटे-यंग बच्चे खड़े हैं, जो आर्मी की यूनिफॉर्म पहने हुए हैं. वो एक ग्रुप बनाकर सलमान के पास खड़े हैं और कैमरा पर पोज दे रहे हैं. सलमान की ये फोटोज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुकी हैं. हर कोई एक्टर के गुड लुक्स पर फिदा हो रहा है. वहीं उनमें से कुछ सलमान को खुश देखकर इमोशनल हो रहे हैं. 

Advertisement

फैंस को सलमान की चिंता सता रही है क्योंकि एक तरफ उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं दूसरी तरफ रमदान का महीना चल रहा है. ऐसे में सलमान बिना कुछ सोचे, काम पर फोकस कर रहे हैं. उनकी इस आदत ने फैंस को और भी इंप्रेस कर दिया है. बात करें सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की, तो इसे 17 अप्रैल को रिलीज करने की बातें चल रही थीं जो अब उम्मीद है कि पोस्टपोन होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement