Salim Khan Health Update: ICU में भर्ती हैं सलीम खान, अब कैसी है तबीयत, सामने आया अपडेट

हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है. परिवार की सहमति से जल्द आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.

Advertisement
सलीम खान की सेहत में सुधार (Photo: PTI) सलीम खान की सेहत में सुधार (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान की सेहत बेहतर है. हाल ही में उन्हें लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने आई. उनको आज सुबह करीब 8:30 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें इमरजेंसी में लाया गया था, जहां तुरंत इलाज शुरू किया गया. बाद में उन्हें अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ICU में शिफ्ट कर दिया गया.

Advertisement

अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर (स्टेबल) है, लेकिन उनकी सेहत को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है.

डॉक्टर्स ने दिया अपडेट

उनका इलाज डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में चल रहा है. मेडिकल टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत आहलूवालिया शामिल हैं. बताया गया है कि परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा रही है. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि कल सुबह 11 बजे परिवार की सहमति से आधिकारिक प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा.

फिलहाल राहत की बात यह है कि सलीम खान की तबीयत स्थिर है और डॉक्टर उनकी क्लिनिकल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. परिवार और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

Advertisement

चिंता में सलमान खान

90 साल के सलीम खान को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ये खबर मिलते ही उनके बेटे सुपरस्टार सलमान खान, बेटी अलवीरा अग्नीहोत्री और परिवार के बाकी सभी सदस्य उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. सभी के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई. फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. 

मध्य प्रदेश के इंदौर में साल 1935 में जन्में सलीम ने 1964 में सुशीला चरक से लव मैरिज की थी. शादी के बाद उनका नाम सलमा रखा गया. इसके सालों बाद सलीम ने कैबरे क्वीन हेलेन से दूसरी शादी की थी. सलमा से सलीम को 4 बच्चे हैं- सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा अग्नीहोत्री. सलीम ने हेलेन के साथ बेटी अर्पिता को अडॉप्ट किया था. 

सलीम का योगदान सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. उनका नाम भारतीय सिनेमा के इतिहास में सम्मान और गर्व के साथ लिया जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement