ऋषभ से हॉस्पिटल मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, बोले- फाइटर पंत के साथ देश की दुआएं

30 दिसंबर का दिन ऋषभ पंत की जिंदगी का सबसे भारी दिन रहा. शुक्रवार सुबह क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. हालांकि, अभी उनकी हालत ठीक है. बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे.

Advertisement
 ऋषभ पंत, अनुपम खेर ऋषभ पंत, अनुपम खेर

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 31 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

30 दिसंबर का दिन ऋषभ पंत की जिंदगी का सबसे भारी दिन रहा. शुक्रवार सुबह इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. हालांकि, अभी उनकी हालत ठीक है. बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर, ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. दोनों स्टार्स ने बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है. 

Advertisement

अनुपम खेर और अनिल कपूर को जब ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बारे में पता चला, तो वो उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए. अनुपर खेर बताते हैं, 'जैसे ही हमें पता चला कि ऋषभ हॉस्पिटल में हैं, तो हम उन्हें यहां देखने आए. उनकी माताजी से मिले. अब वो पहले से बेहतर हैं. पूरे हिंदुस्तान की दुआएं उनके साथ हैं. वो जल्द ही ठीक होंगे. वो फाइटर हैं.'

वहीं अनिल कपूर कहते हैं, 'वो जोश में हैं. हमें जो-जो फिक्र थी, अब वो बिल्कुल नहीं है.' आगे बात करते हुए अनुपम खेर और अनिल कपूर कहते हैं, 'हमने उन्हें हंसाया थोड़ा सा. हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे.' अनुपम खेर ने भी ये कहा कि 'मुझे लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए. हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हमने उनसे मुलाकात की.'

Advertisement

ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर बेहद खुश नजर आए. उनका कहना है कि इंडियन क्रिकेटर जल्द ही ठीक हो जाएंगे. गौरतलब है कि नए साल की शुरूआत से पहले ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की जा रहे थे. ऋषभ पंत खुद गाड़ी ड्राइव करके अपने होमटाउन के लिए निकले थे. गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटे आई हैं, लेकिन फिलहाल वो ठीक बताए जा रहे हैं.

दी ये सलाह

ऋषभ पंत और अनिल कपूर से मिलने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर ने सभी को धीरे गाड़ी चलाने की सलाह भी दी. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि सभी दुआ करें कि वो जल्द ही ठीक हो जाएं. अनुपम खेर और अनिल कपूर से ऋषभ पंत का हाल जानने के बाद यकीनन फैंस की टेंशन थोड़ी कम हुई होगी. 

उम्मीद करते हैं कि ऋषभ पंत जल्द ही ठीक होकर मैदान में खेलते हुए नजर आएंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement