घोड़े पर सवार होकर आए रश्मिका के राजकुमार विजय, भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खाई कसम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में भव्य शादी की, जहां विजय घोड़े पर सवार होकर दुल्हन रश्मिका को लेने आए. आठ साल की लव स्टोरी के बाद दोनों ने सात जन्म साथ निभाने की कसम खाई. रश्मिका ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें उनकी खुशी और पारंपरिक वेडिंग लुक साफ नजर आ रहा है.

Advertisement
पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका (Photo: Instagram @rashmika_mandanna) पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका (Photo: Instagram @rashmika_mandanna)

आरती गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

हर लड़की बचपन से एक सपना देखती है कि उसका राजकुमार एक दिन घोड़े पर सवार होकर आएगा और उसे अपने साथ ले जाएगा. रश्मिका मंदाना की ये ख्वाहिश आखिरकार पूरी हो गई है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज बन चुके हैं. करीब आठ साल तक एक-दूसरे को जान लेने के बाद लव बर्ड्स ने शादी का फैसला लिया. कपल ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की और एक-दूजे का हाथ थामा. इस शादी का गवाह पूरा देवरकोंडा-मंदाना परिवार बना. तस्वीरों में सभी के चेहकते चेहरे देखते ही बनते हैं.

Advertisement

रश्मिका को ले गया राजकुमार!

उदयपुर में ग्रैंड शादी कर रश्मिका और विजय ने एक दूजे संग सात जन्म बिताने की कसम खाई. एक्ट्रेस डिजाइनर ह्यूट साड़ी में पारंपरिक दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लगीं. रश्मिका के लिए ये पल कितना खास रहा होगा- इसे शायद बताने की जरूरत नहीं है. फिर भी धुंधली ही सही लेकिन एक फोटो के जरिए उन्होंने अपनी इस फीलिंग को बयां किया. 

रश्मिका ने शादी की फोटोज शेयर कीं. इस वेडिंग एल्बम को देखकर जहां सभी की नजर उनके वेडिंग लुक, खुशनुमा चेहरे, ब्राइडल आउटफिट्स, सिंदूर लगाते-मंगलसूत्र-वरमाला पहनाती तस्वीरों और डेकोरेशन पर गई. वहीं हमारी नजर एक तस्वीर पर टिकी. तस्वीर धुंधली है, लेकिन ध्यान से देखें तो इसमें विजय देवरकोंडा घोड़े पर सवार हैं. उन्होंने ट्रेडिशनल मुंडू पहनी है. और वो दूल्हा बने हुए दिख रहे हैं. माना जा सकता है कि वो रश्मिका को लेने घोड़े पर सवार होकर आए.

Advertisement

ये है वो तस्वीर...

रश्मिका-विजय की जोड़ी को नजर ना लगे!

अपने बॉयफ्रेंड नहीं...नहीं... पति विजय से रश्मिका कितना प्यार करती हैं- इस फीलिंग को उन्होंने किसी तरह शब्दों में बयां करने की कोशिश भी की. हां, किसी हम किसी तरह कह रहे हैं, क्योंकि तस्वीरों में जो खुशी अपने प्यार को पाने की झलक रही है, उसे चंद शब्दों में बयां करना जरा मुश्किल ही है.

कैप्शन में नई दुल्हन ने लिखा- हाय मेरे प्यारों, अब आप सब से मिलवाती हूं- मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो शख्स जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा महसूस होता है. वो शख्स जिसने मुझे बताया कि सुकून में रहना क्या होता है. वो शख्स जो हर रोज मुझसे कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है, और हमेशा मुझे यकीन दिलाता रहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था.

'वो इंसान जिसने मुझे कभी इस बात से नहीं रोका कि मैं ऐसे डांस करूं जैसे कोई देख ही नहीं रहा. वो जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना दुनिया की सबसे बेहतरीन चीज है. सच कहूं तो मैं इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हूं. मैं आज जो भी हूं, जिस औरत बनने का मैंने हमेशा सपना देखा था- वो इसलिए बन पाई क्योंकि आपने मुझे वैसा बनने में साथ दिया. मैं सच में बहुत धन्य हूं.'

Advertisement

'विज्जू, तुम्हारे लिए जो महसूस करती हूं, उसे शब्दों में बयां करने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं — ये बात मैंने तुम्हें हमेशा कही है. लेकिन अब अचानक मेरी सारी कामयाबियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, जिंदगी- सब कुछ और ज्यादा मायने रखने लगा है… क्योंकि तुम मेरे साथ हो — हर पल के गवाह, हर चीज का सबसे बड़ा हिस्सा. मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए बेहद, बेहद, बेहद ज्यादा एक्साइटेड हूं. अब तो पूरी तरह जश्न का समय है. चलो, साथ में अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी लिखते हैं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.'

हम दुआ करते हैं कि विजय संग रश्मिका की जिदंगी की ये कहानी बेहद खूबसूरत रहेगी.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement