1 नहीं 2 रिवाजों से होगी रश्मिका-विजय की शाही शादी, सुबह से रात तक चलेगा जश्न, खास है तैयारी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी का जश्न जोरों-शोरों से चल रहा है. दोनों एक दूसरे संग नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं. कपल की शादी को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं.

Advertisement
विजय-रश्मिका की शादी का जश्न होगा खास (Photo: Instagram @rashmika_mandanna) विजय-रश्मिका की शादी का जश्न होगा खास (Photo: Instagram @rashmika_mandanna)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

लव बर्ड्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए दो से एक होने जा रहे हैं. 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी उदयपुर में शाही अंदाज में होगी. उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स जोरों-शोरों पर चल रहे हैं. शादी में सिर्फ कपल के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे.

 खास होगी रश्मिका-विजय की शादी

अब रश्मिका और विजय की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक दूसरे की संस्कृति का ख्याल रखते हुए दो अलग-अलग रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है. दिन में विजय के परिवार की तेलुगू परंपरा के हिसाब से शादी होगी और शाम में रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा रस्में निभाई जाएंगी.

Advertisement

बताया जा रहा है कि शादी की पहली रस्म विजय देवरकोंडा की पारंपरिक तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगी. ये रस्में 26 फरवरी की सुबह होंगी. शाम को एक कोडवा सेरेमनी होगी, जिसमें रश्मिका मंदाना की रिवाजों को फॉलो किया जाएगा. रश्मिका और विजय जिस तरह दो सेरेमनी से शादी कर रहे हैं, उससे इतना साफ है कि वो एक दूसरे की संस्कृति की बहुत इज्जत करते हैं. 

जश्न में डूबा परिवार

शादी से पहले कपल ने परिवार के लिए एक डिनर पार्टी भी होस्ट की थी. साथ ही पूल पार्टी भी रखी गई, जिसमें सभी ने मिलकर वॉटर वॉलीबॉल खेला और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम से एक मजेदार क्रिकेट मैच भी रखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

ग्रैंड होगा रिसेप्शन

बता दें कि उदयपुर में शाही शादी के बाद कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा. रिसेप्शन ताज कृष्णा होटल में होगा. इस जश्न में साउथ इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होंगी. फैंस को अब कपल की वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement