रश्मिका मंदाना के हाथों में रचेगी विजय के नाम की मेहंदी, संगीत का Video आया सामने

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स जोरों-शोरों से चल रहे हैं. कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन से इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
रश्मिका-विजय की शादी का जश्न शुरू ( Photo: ITG)  रश्मिका-विजय की शादी का जश्न शुरू ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए हमसफर बनने वाले हैं. दोनों शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं. कपल की शादी उदयपुर में हो रही है. प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलक भी अब सोशल मीडिया पर सामने आने लगी है. 

संगीत का वीडियो वायरल 

रश्मिका और विजय के वेडिंग वेन्यू से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है. वीडियो में वेडिंग वेन्यू की ग्रैंड डेकोरेशन नजर आ रही है. वेन्यू को दूल्हा-दुल्हन रश्मिका और विजय के फोटोज सजाया गया है. तस्वीरों में कपल के सीक्रेट वेकेशन के खूबसूरत रोमांटिक मोमेंट्स देखे जा सकते हैं. 

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात रश्मिका और विजय का संगीत का फंक्शन हुआ, जिसमें दोनों के परिवारवाले शामिल रहे. बताया जा रहा है कि कपल की संगीत की थीम उनकी लव स्टोरी पर ही बेस्ड रही. उसी हिसाब से संगीत फंक्शन की डेकोरेशन की गई.

रश्मिका-विजय के वेडिंग वेन्यू से सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस की एक्साइटमेंट भी अब हाई हो गई है. कपल की शादी के जश्न से सामने आई तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं.

 

कब होगी हल्दी-मेहंदी?

इंडिया टुडे/ आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक, विजय और रश्मिका इस शादी को प्राइवेट और इंटीमेट रखना चाहते हैं. वो किसी भी तरह की मीडिया कवरेज नहीं चाहते. हालांकि, जो मीडियाकर्मी उनकी शादी को कवर करने वहां पहुंचे हैं. कपल उनका खास ख्याल रख रहा है. रश्मिका और विजय मीडिया के लोगों को लंच और डिनर प्रोवाइड कर रहे हैं. 

Advertisement

आज, 25 फरवरी को रश्मिका और विजय की हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी. इसके बाद 26 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों से दोनों शादी रचाएंगे. 

दो रिवाजों से होगी शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक दूसरे की संस्कृति का ख्याल रखते हुए दो अलग-अलग रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है. दिन में विजय के परिवार की तेलुगू परंपरा के हिसाब से शादी होगी और शाम में रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा रस्में निभाई जाएंगी. मतलब 26 फरवरी को सुबह से शाम तक कपल की शादी का जश्न चलेगा. 

ग्रैंड होगा रिसेप्शन

बता दें कि उदयपुर में शाही शादी के बाद कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा. रिसेप्शन ताज कृष्णा होटल में होगा. इस जश्न में साउथ इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होंगी. फैंस को अब कपल की वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement