2 दिन बाद विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंदाना, रॉयल वेडिंग से पहले हुई ग्रैंड पार्टी, कितना खास होगा रिसेप्शन?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी का जश्न शुरू हो चुका है. ग्रैंड वेडिंग से पहले कपल ने डिनर पार्टी होस्ट की. शादी और रिसेप्शन पार्टी को लेकर भी खास डिटेल सामने आई हैं.

Advertisement
विजय-रश्मिका की ग्रैंड वेडिंग ( Photo: Screengrab) विजय-रश्मिका की ग्रैंड वेडिंग ( Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही हमसफर बनने वाले हैं. रश्मिका-विजय 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे. सालों की डेटिंग के बाद अब कपल ने हमेशा के लिए एक होने का फैसला किया है. लव बर्ड्स की शादी का जश्न शुरू हो चुका है. आइए जानते हैं रश्मिका-विजय की शादी में क्या-क्या खास होने वाला है?

Advertisement

कपल ने होस्ट की डिनर पार्टी

कपल ने शादी से पहले अपने परिवार और मेहमानों के लिए एक ग्रैंड डिनर पार्टी होस्ट की. इस पार्टी के बारे में न्यूज 18 को सूत्र ने बताया- विजय और रश्मिका अपनी शादी के बड़े दिन की तैयारियों में जुटे हैं. एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया है. जाने-माने शेफ ने एक साथ मिलकर एक खास मेनू तैयार किया. इस शानदार खाने में उनकी कुछ पसंदीदा डिशेज भी शामिल रहीं. यह उनकी शादी से पहले की पहली पार्टियों में से एक है. 

 

शादी में क्या होगा खास?

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि रश्मिका-विजय की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी, जिसमें केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा और मेहमानों को खास तरीके से नारियल पानी सर्व किया जाएगा. 

ग्रैंड होगा रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने शादी के फंक्शन को प्राइवेट रखने का फैसला किया है. शादी में सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने फिल्म जगत के लोगों को इनवाइट नहीं किया है, ताकि सेलिब्रेशन इंटीमेट तरीके से हो सके. हालांकि, उदयपुर में शादी के बाद, कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करने की प्लानिंग कर रहा है. रिसेप्शन पार्टी ताज कृष्णा होटल में होगी. रिसेप्शन में कपल के दोस्त, कलीग्स और तेलुगु फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी. 

Advertisement

रश्मिका और विजय ने अपनी ग्रैंड वेडिंग से पहले एक ज्वॉइंट नोट शेयर करके अपनी शादी को कंफर्म भी किया है. उन्होंने अपनी शादी को VIROSH नाम दिया है. कपल ने बताया कि ये नाम उनके फैंस ने सालों पहले उन दोनों के नाम जोड़कर उन्हें दिया था और वो अपनी शादी को भी यही नाम देना चाहते हैं 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' . 

रश्मिका और विजय की बात करें तो उन्होंने पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ काम किया था. इसके बाद दोनों 'डियर कॉमरेड' में नजर आए. फिल्म में काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट भी किया जाता था. अब सालों की सीक्रेट डेटिंग के बाद कपल एक होने जा रहा है. उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. हर कोई उन्हें दुल्हन-दूल्हा के जोड़े में देखने को बेकरार है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement