एक-दूजे के होंगे विजय-रश्मिका, उदयपुर में शाही शादी से पहले की पूल पार्टी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को ऑफिशियली दूल्हा-दुल्हन बनने वाले हैं. शादी के लिए दोनों उदयपुर पहुंच चुके हैं और पूल पार्टी की.

Advertisement
विजय-रश्मिका शादी के लिए उदयपुर पहुंचे (Photo: Instagram @rashmika_mandanna) विजय-रश्मिका शादी के लिए उदयपुर पहुंचे (Photo: Instagram @rashmika_mandanna)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. विजय और रश्मिका  26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उन्होंने अपनी एंगेजमेंट की तरह शादी को भी लो-की रखने का फैसला किया है. रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में गुपचुप तरीके से सगाई की थी. अपनी छोटी-सी इंटीमेट शादी से पहले रश्मिका और विजय अपने करीबियों के साथ पूल पार्टी और कोजी डिनर एंजॉय करते नजर आए.

Advertisement

रश्मिका-विजय ने की पूल पार्टी
23 फरवरी रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो फोटोज शेयर कीं, जिनमें कोजी डिनर सेटिंग दिख रही थी. डिनर की डेकोरेशन पिंक-ग्रीन थीम पर बेस्ड थी. पिंक ट्यूलिप्स और सफेद फूलों की फ्लोरल अरेंजमेंट के साथ ग्रीन सेब और अंगूर रखे गए थे. ग्रीन क्लॉथ नैपकिन पर 'VIROSH' नाम वाला कार्ड सजा था.

विजय ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो फोटोज शेयर कीं. इनमें पूल पार्टी का मजा झलक रहा था. पहली तस्वीर में इन्फिनिटी पूल दिखा, जिसमें व्हाइट बीयर पोंग राफ्ट तैरता हुआ था. दूसरी फोटो में वॉलीबॉल नेट के जरिए प्लेयर्स की सिल्हूट नजर आ रही थी, जिसमें विजय और उसके दोस्त स्पोर्ट एंजॉय कर रहे थे.

रश्मिका मंदाना की इंस्टाग्राम स्टोरी
विजय देवरकोंडा की इंस्टाग्राम स्टोरी

कई सालों से दोनों अपनी रिलेशनशिप को सीक्रेट रखे हुए थे. फैंस को ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन उनकी केमिस्ट्री तो नजर आती थी, लेकिन दोनों ने कभी रिलेशन कंफर्म नहीं किया. लेकिन 22 फरवरी 2026 को रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया. बाद में विजय ने वो नोट रीशेयर किया. नोट में रश्मिका ने बताया कि उनकी शादी सेरेमनी का नाम 'VIROSH' रखा है. ये क्यूट टैग फैंस ने ही उन्हें दिया था. 

Advertisement

पोस्ट शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा कि 'हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों, जब हमने कोई योजना नहीं बनाई थी, जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था, तब आप हमारे साथ थे. बहुत सारे प्यार के साथ, आपने हमें एक नाम दिया. आपने हमें ‘VIROSH’ कहा. आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करते हैं. हम इसे नाम देना चाहते हैं, ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’. इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यवाद. आप हमेशा हमारे हिस्से रहेंगे. ढेर सारा प्यार.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement