रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने कंफर्म की शादी, वेडिंग को दिया VIROSH नाम, बताई वजह 

कई सारी अटकलों के बाद, फाइनली रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को कंफर्म किया है. उन्होंने एक खास नोट शेयर करके शादी अनाउंस की और साथ ही साथ इसे एक खास नाम भी दिया, जो फैंस को उनकी तरफ से एक तोहफा है.

Advertisement
विजय-रश्मिका की कंफर्म हुई शादी विजय-रश्मिका की कंफर्म हुई शादी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

साउथ सिनेमा के दो सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में थे. उनकी शादी उदयपुर में होने की खबर सामने आई थी. कुछ वक्त पहले शादी का एक इनविटेशन भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा. हालांकि इस सबके बावजूद, रश्मिका और विजय की शादी पर सस्पेंस बना रहा. मगर अब कपल ने वो सस्पेंस भी खत्म कर दिया है. 

Advertisement

कंफर्म हुई रश्मिका-विजय की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक जॉइंट नोट जारी करके अपनी शादी कंफर्म कर दी है. दोनों ने बताया कि उनकी शादी को आधिकारिक तौर पर 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' कहा जाएगा. इस नाम के पीछे उनका कोई वेडिंग प्लानर या कोई पारिवारिक परंपरा नहीं है. बल्कि ये नाम फैंस ने सालों पहले उन्हें प्यार से उनके नाम जोड़कर रखा था. जो नाम पहले फैंस की तरफ से दिया गया था, वही धीरे-धीरे प्यार और भावना का प्रतीक बन गया और अब उनकी जिंदगी के सबसे बड़े पल की पहचान बन चुका है.

कपल ने कहा कि शादी की प्लानिंग बनने से बहुत पहले ही फैंस ने उनके रिश्ते को एक नाम और मतलब दे दिया था. अब इसी नाम को शादी का नाम रखकर रश्मिका और विजय ने दिखाया कि फैंस सिर्फ ऑडियंस नहीं, बल्कि उनकी इस खुशी का हिस्सा भी हैं. उनका मानना है कि ये खास मौका उतना ही फैंस का भी है, जितना उनका अपना.

Advertisement
फैंस के नाम रश्मिका-विजय की शादी

कपल ने अपने नोट में लिखा, 'हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों, जब हमने कोई योजना नहीं बनाई थी, जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था, तब आप हमारे साथ थे. बहुत सारे प्यार के साथ, आपने हमें एक नाम दिया. आपने हमें ‘VIROSH’ कहा. आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करते हैं. हम इसे नाम देना चाहते हैं, ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’. इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यवाद. आप हमेशा हमारे हिस्से रहेंगे. ढेर सारा प्यार.'

कबसे शुरू हुआ रश्मिका-विजय के प्यार का सिलसिला?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ काम कर रहे थे, जो साल 2018 में आई. इसी दौरान उनकी एक और फिल्म 'डियर कॉमरेड' भी रिलीज हुई. उस बीच दोनों में प्यार बढ़ा और उनके रिश्ते की शुरुआत हुई. रश्मिका और विजय को कई बार एक साथ, एक ही जगह पर स्पॉट किया गया. मगर दोनों ने कभी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार नहीं किया. 

मगर अब करीब 8 साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद, रश्मिका और विजय हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं. ये पल उनके फैंस के लिए बेहद इमोशनल है. रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी के दिन उदयपुर में होनी है, जो एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी होगी. कपल इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे, जिसमें फिल्मी जगत के सभी सितारे शामिल होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement