बहन के बाद रणदीप हुड्डा की मां की फिल्मों में एंट्री, एक्टर ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड में अपनी अलग एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले रणदीप हुड्डा की बहन के बाद अब उनकी मां ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है. उन्होंने देसी अंदाज में इसकी बधाई दी है.

Advertisement
रणदीप हुड्डा मां आशा हु्ड्डा के साथ (Photo: x/@RandeepHooda) रणदीप हुड्डा मां आशा हु्ड्डा के साथ (Photo: x/@RandeepHooda)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार सुर्खियां वो नहीं बल्कि उनका मां आशा हुड्डा बटोर रही हैं. क्योंकि एक्टर की मां ने भी अब फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है. 

आशा हुड्डा ने हरियाणवी फिल्म सांगी से अपना डेब्यू किया है. इस फिल्म में उन्होंने दादी का रोल प्ले किया है. हालांकि इसी बात पर रणदीप ने अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए बड़े ही मजाकिया अंदाज में उन्हें बधाई दी. जो इस वक्त वायरल है. 

Advertisement

रणदीप हुड्डा ने क्या लिखा?
रणदीप हुड्डा ने अपनी मां की फोटो शेयर कर हरियाणवी में लिखा, 'जिब मां के रोल का टेम था, टेम ना मिल्या, तै ईब सीधा दादी का'. यानी जब मां के रोल का टाइम था, तब टाइम नहीं मिला, अब सीधा दादी का…' आज आपको पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हूं मां, पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.'



आशा हुड्डा ने क्या कहा?
हाल ही में रणदीप की मां ने दैनिक भास्कर से बात की थी. उन्होंने अपनी फिल्मों में एंट्री को लेकर बात की थी. आशा हुड्डा ने कहा, '1971 में उन्होंने अपनी रोहतक महिला कॉलेज से पढ़ाई पूरी की थी और कॉलेज के दिन से वो स्टेज पर ड्रामा एक्टिंग में हिस्सा लेती थीं. तभी से एक्टिंग का शौक था. हालांकि शादी के बाद राजनीति और परिवार में बिजी हो गई.' इस बातचीत में उन्होंने बताया कि जब उनके बेटे रणदीप की फिल्मों में एंट्री हुई तो वो उनसे मजाक में कई बार कहती थीं कि अगर  कभी मां का रोल मिले तो मुझे भी ले लेना.

Advertisement

OTT पर रिलीज हुई फिल्म
सोशल मीडिया पर एक्टर की मां की फिल्मों में एंट्री को लेकर फैंस खुश है. उन्होंने आशा हुड्डा का स्वागत किया है. वहीं ये फिल्म 'सांगी' गुरुवार को हरियाणवी ओटीटी ऐप 'स्टेज' पर रिलीज हो गई है.

बहन भी कर चुकी डेब्यू
बता दें कि रणदीप की मां से पहले उनकी बहन अंजलि हुड्डा ने भी हिंदी फिल्म से डेब्यू किया था. उन्होंने अपने भाई की फिल्म  'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में एक छोटा सा रोल प्ले किया था.
इसी फिल्म में अंजलि ने रणदीप के रोल के लिए वजन घटाने से लेकर बढ़ाने में मदद भी की थी. इस फिल्म में रणदीप की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement