साउथ स्टार रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. पेद्दी में रामचरण के मल्टीपल ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिले हैं. उनकी एक्टिंग के अलावा एक्टर के धमाकेदार डांस की भी तारीफ हो रही है. उनके हुकस्टेप पर फैंस रील्स बना रहे हैं.
राम चरण के फैन का क्रेजी डांस
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें राम चरण के फैन ने थियेटर के अदंर एक्टर के गाने पर डांस किया है. मूवी के एक सीन में राम चरण डांस परफॉर्म कर रहे हैं. स्क्रीन के एकदम सामने खड़े होकर फैन ने हूबहू स्टेप किए. एक टेक में शख्स ने इतना कमाल का डांस किया है कि लोग राम चरण को छोड़कर फैन को देखने लगे. हर स्टेप को उसने बारीकी से किया है. डांस के मामले में एक्टर का ये फैन उन्हें टक्कर देता हुआ दिख रहा है. फैन की पावरफुल एनर्जी के लोग दीवाने हो गए हैं.
इंटरनेट पर दावा है कि राम चरण के फैन ने सिंगल टेक ये डांस कंप्लीट किया है. किसी ने लिखा- इस शख्स ने राम चरण को ही ओवरशैडो कर दिया है. यूजर्स ने शख्स की तारीफ करते हुए कहा कि क्या क्रेजी फैन है. यूजर ने लिखा- शख्स ने राम चरण से ज्यादा अच्छा डांस किया है. किसी का कहना है कि ये प्रमोशनल स्टंट है. यूजर का कहना है रामचरण ने ये स्टेप करने में कई दिन मेहनत की होगी, लेकिन उनके फैन ने एक टेक में शानदार शॉट दे डाला है.
किसी ने लिखा- फैन ने पहले प्रैक्टिस की होगी, फिर थियेटर में आकर अपना डांस का हुनर दिखाया है. खैर, फैन के इस वायरल डांस वीडियो से फिल्म को प्रमोशन जरूर मिल रहा है. फिल्म की बात करें तो, इसमें राम चरण के काम की तारीफ हो रही है. लेकिन जाह्नवी कपूर को ओब्जेक्टिफाई करने पर यूजर्स नाराज हुए हैं. फिल्म में वो बस शोपीस बनकर रह गई हैं. उन्हें सेंसुअलाइज किया गया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क