जेल से रिहा होने के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में पहुंचे राजपाल यादव, अक्षय कुमार संग दिए पोज, चहकते आए नजर

राजपाल यादव बीते कुछ वक्त से हेडलाइन्स में बने हुए हैं. जेल से रिहा होने के बाद वो पहली मुंबई के इवेंट में पहुंचे. उन्होंने पैप्स को हंसते-मुस्कुराते कई पोज दिए. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Advertisement
अक्षय कुमार संग दिखे राजपाल यादव (Photo: Yogen Shah) अक्षय कुमार संग दिखे राजपाल यादव (Photo: Yogen Shah)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

राजपाल यादव के लिए बीता कुछ समय काफी मुश्किल भरा रहा. चेक बाउंस केस में उन्हें 12 दिनों तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा. हालांकि, वो अब अंतरिम जमानत पर बाहर आ चुके हैं. जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव पहली बार मुंबई में एक इवेंट में नजर आए. 

अक्षय कुमार संग दिखे राजपाल

राजपाल यादव को जेल से बाहर आने के बाद पहली बार पैपराजी को पोज देते हुए स्पॉट किया गया. इस दौरान वो काफी एक्साइटेड नजर आए. वो खुशी से उछलते-कूदते दिखाई दिए. पोज देते हुए उन्होंने भूल भुलैया के आइकॉनिक छोटा पंडित किरदार को भी रीक्रिएट किया, जिसका वीडियो देख फैंस का चेहरा भी खुशी से खिल उठा. 

Advertisement

राजपाल यादव ने बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार, एकता कपूर औ एक्ट्रेस वामिका गब्बी संग भी पोज दिए. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी ये तस्वीरें अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' की हैं. राजपाल यादव को हंसते-खिलखिलाते देख फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं. फैंस उन्हें हमेशा यूं ही खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं. 

 

 

फिल्मों की शूटिंग में बिजी राजपाल

राजपाल यादव की बात करें तो चेक बाउंस केस मामले में वो 12 दिनों तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद रहे. 17 फरवरी को वो अंतरिम जमानत पर बाहर आए. बाहर आने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी भतीजी की शादी अटेंड की. शादी से फ्री होकर राजपाल काम पर लौट गए हैं. वो अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. 

 

 

Advertisement

राजपाल यादव के पास प्रोजेक्ट्स हैं. वो पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में दिखेंगे. इसके अलावा वो प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला में भी नजर आएंगे. फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement