राजपाल यादव को जेल में मिला VIP ट्रीटमेंट, क्यों किया था सरेंडर? बोले- मैं फ्रॉड...

राजपाल यादव ने जेल में बिताए अनुभवों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे. एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के मिले सपोर्ट का आभार जताया. लेकिन ये भी कहा कि उन्हें किसी तरह की सिम्पेथी नहीं चाहिए.

Advertisement
राजपाल ने जेल के दिनों को किया याद (Photo: Instagram @rajpalofficial) राजपाल ने जेल के दिनों को किया याद (Photo: Instagram @rajpalofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा होकर शाहजहांपुर में भतीजी की शादी में शामिल हुए हैं. वो 18 मार्च तक अंतरिम जमानत पर हैं. सालों पुराने चेक बाउंस केस में राजपाल फंसे हुए हैं. 9 करोड़ का कर्ज चुकाने में असमर्थ होने के बाद उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था. अब जेल से बाहर आने के बाद एक्टर ने तिहाड़ में बिताए एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की है.

Advertisement

राजपाल का छलका दर्द
राजपाल मीडिया से केस को लेकर ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं. उनका कहना है मामला कोर्ट में है, इसलिए इस पर बोलना सही नहीं रहेगा. उनका कहना है वो अपने शब्दों को नाप तोलकर बोलेंगे क्योंकि थोड़ा सा भी अगर शब्दों को हेरफेर हुआ तो इससे केस पर फर्क पड़ सकता है. इसलिए उनका इसे लेकर एक शब्द बोलना भी दिक्कत बन सकता है. ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में राजपाल ने बताया क्यों उन्होंने सरेंडर किया था.

वो कहते हैं जब से केस शुरू हुआ है उनका स्टैंड स्थिर रहा है. एक्टर ने कहा- जब हाईकोर्ट ने मुझे सरेंडर करने को कहा, तो मैंने किया. जब उन्होंने मुझे बाहर आने को कहा, मैं वैसा ही किया. अगर कोर्ट कहेगा कि आपको इंतजार करना है तो मैं वो करूंगा. मैंने कभी अपने शब्दों को ट्विस्ट करने की कोशिश नहीं की. ना ही अपने स्टैंड को बदला है. मेरा पॉइंट नहीं बदला है, मेरा पासपोर्ट नहीं बदला है, तो मेरा सच भी क्यों बदलेगा? मैं चाहता था कि हर कोई फैक्ट्स को जाने.

Advertisement

राजपाल ने जेल में बीते दिनों को लेकर बात की. कई रिपोर्ट्स में उनको वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की बात हुई थी. एक्टर ने जेल के एक्सपीरियंस पर कहा- मेरे लिए, हर दिन नई शुरुआत की तरह है, कुछ नया सीखने का और कुछ नया करने का. बतौर एक्टर मैंने अपने आस-पास की चीजों को ऑब्जर्व किया. जेल में जो खाना कैदियों के लिए बन रहा था वही मैंने भी खाया. मैंने वो सब किया जिसकी मुझसे उम्मीद की गई थी. मैं बस ये चाहता हूं कि हाईकोर्ट मेरा पक्ष सुने. अगर कोर्ट को लगता है कि मैं गलत हूं तो मुझे दोबारा जेल भेज दें. मैं उनके इस फैसले की भी इज्जत करूंगा.

राजपाल जब जेल में थे फिल्म इंडस्ट्री उनके सपोर्ट में खड़ी हो गई थी. कई सेलेब्स ने एक्टर को आर्थिक मदद दी थी. राजपाल ने कहा कि ये केस मीडिया में पहली बार 2012 में आया था. रिपोर्ट्स में कहते हैं- 'राजपाल एक फ्रॉड है.' तबसे मैंने हर साल 10 फिल्में कीं. कोई किसी ऐसे शख्स के साथ क्यों काम करेगा जो फ्रॉड होगा? इंडस्ट्री को ये साबित करने की जरूरत नहीं है कि वो मेरे साथ है. मुझे भरोसा है कि हर कोई मेरे साथ है. अंत में राजपाल ने कहा कि उन्हें जो भी मदद मिली उसकी वो इज्जत करते हैं लेकिन वो किसी तरह की सिम्पेथी नहीं चाहते.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement