'राजपाल की मासूमियत ने उन्हें फंसाया', बोले डायरेक्टर प्रियदर्शन, एक्टर के केस पर कही ये बात

राजपाल यादव को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन कई बातें कह चुके हैं. उन्होंने कुछ वक्त पहले राजपाल के लिए कहा था कि वो कम पढ़े लिखे हैं. हालांकि उन्होंने फिर अपनी बात पर सफाई दी थी. अब उन्होंने फिर से एक्टर के लिए कुछ कहा है.

Advertisement
फिर राजपाल के साथ आए डायरेक्टर (Photo: Instagram @rajpalofficial) फिर राजपाल के साथ आए डायरेक्टर (Photo: Instagram @rajpalofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST

राजपाल यादव पिछले दिनों तिहाड़ जेल में थे. उनपर 9 करोड़ रुपये का चेक बाउंस केस चल रहा है, जिसके लिए उन्हें जेल में खुद को सरेंडर करना था. कई मौकों के बावजूद राजपाल अपना कर्ज नहीं चुका पाए थे. ऐसे में बॉलीवुड से कई सितारे उनके लिए आगे आए. 

राजपाल पर फिर प्रियदर्शन का बयान

राजपाल को लेकर कई लोगों ने बात की. उनमें से डायरेक्टर प्रियदर्शन भी थे, जिनकी लगभग हर फिल्म में एक्टर ने काम किया हुआ है. प्रियदर्शन ने राजपाल के केस पर ऐसी बातें कही थीं, जिससे एक्टर भी खफा हुए थे. उन्होंने कहा था कि राजपाल के कम पढ़े-लिखे होने के कारण, वो इस केस में फंस गए. अब प्रियदर्शन ने एक और बयान दिया है. 

Advertisement

प्रियदर्शन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा है कि राजपाल अपने भोलेपन की वजह से इस केस में फंस गए. उन्होंने कहा, 'राजपाल के साथ मेरा रिश्ता, मैं उन्हें कई सालों से जानता आया हूं और मैं यही कहूंगा कि वो सबसे मासूम एक्टर्स में से एक हैं जिसे मैंने अभी तक देखा है. ये इंसान इतना मासूम है कि वो उस जाल (9 करोड़ के कर्ज) में फंस गया और उसके कारण हमारा रिश्ता कभी नहीं बदलेगा. अगर उनकी जगह कोई और होता, तो इतने सारे लोग जिन्होंने उनकी मदद की है, वो शायद ना करते. इतने सारे लोग उनकी मदद करने के लिए तैयार बैठे थे क्योंकि वो जानते थे कि ये इंसान कितना मासूम है. आप उनके चेहरे पर वो मासूमियत देख सकते हैं और वही मासूमियत उनके दिल में भी है.'

Advertisement

किस-किसने की थी राजपाल की मदद?

राजपाल जब जेल में थे, तब उनके लिए लगभग पूरा बॉलीवुड आगे आ गया था. सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अक्षय कुमार सभी बड़े सितारों ने उनकी मदद की थी. यहां तक कि जो इंडस्ट्री के छोटे-मोटे एक्टर्स थे, वो भी राजपाल को जेल से बाहर निकालने के लिए आगे आए थे. यही वजह रही कि राजपाल को दिल्ली कोर्ट से जमानत मिल गई और वो जेल से कुछ दिन के लिए बाहर आ गए. हालांकि बाहर निकलने के बाद, राजपाल के तेवर में बदलाव दिखाई दिए जिससे कई लोग उदास हुए.

बात करें राजपाल के वर्क फ्रंट की, तो एक्टर जल्द प्रियदर्शन की ही फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे जिसे 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना है. फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, असरानी, तब्बू, वामिका गब्बी जैसे एक्टर्स शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement