अक्षय-प्रियदर्शन संग परेश रावल की अनबन हुई खत्म, बताया सेट पर कैसा रहा माहौल

परेश रावल, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट तिकड़ी फिल्म ‘भूत बंगला’ से वापसी कर रही है. पुराने मतभेद भुलाकर एक बार फिर ये टीम दर्शकों को हंसी और हॉरर का अनोखा अनुभव देने को तैयार है.

Advertisement
फिर हुई अक्षय-प्रियदर्शन संग परेश रावल की दोस्ती (Photo: ITG) फिर हुई अक्षय-प्रियदर्शन संग परेश रावल की दोस्ती (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

परेश रावल, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन संग पुरानी सभी अनबन को भूल वापस आ गए हैं. ये तीकड़ी भूत बंगला फिल्म में धमाल मचाने को तैयार है. परेश रावल ने इस बारे में हाल ही में बात की और कहा कि उन्हें अपनी पसंदीदा टीम- प्रियदर्शन और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ में दोबारा काम करके बहुत अच्छा लगा. 

Advertisement

अनबन भूले परेश

इससे पहले ये तीनों गरम मसाला, भूल भुलैया, भागम भाग, हेरा फेरी, हंगामा और हंगामा 2 जैसी कई हिट कॉमेडी फिल्में दे चुके हैं. इस फिल्म में परेश रावल अपनी हेरा फेरी की को-स्टार तब्बू के साथ भी नजर आएंगे.

एजेंसी से बातचीत में परेश रावल ने कहा- दोबारा साथ काम करना बहुत मजेदार रहा. जिंदगी में कुछ चीजों का इंतजार रहता है. जब आप अच्छे लोगों के साथ काम करते हैं, तो सफर भी शानदार होता है. ऐसे लोगों के साथ रहने से खुशी मिलती है और सेहत भी अच्छी रहती है.

भूल भुलैया से अलग है भूत बंगला

फिल्म भूत बंगला की शूटिंग राजस्थान के चोमू पैलेस में हुई, जहां 2007 की हिट फिल्म भूल भुलैया भी शूट हुई थी. इस वजह से शूटिंग के दौरान उनकी पुरानी यादें भी ताजा हो गईं.

Advertisement

हालांकि, उन्होंने साफ किया कि दोनों फिल्मों की कहानी बिल्कुल अलग है. उन्होंने बताया- इस फिल्म में एक शादी होने वाली है और उसी जगह एक भूत भी रहता है. आप सोच सकते हैं कि क्या-क्या हो सकता है. ये एक बहुत खूबसूरती से बनाई गई हॉरर फिल्म है, जैसी आपने पहले नहीं देखी होगी.

प्रियदर्शन संग गहरा है रिश्ता

प्रियदर्शन की तारीफ करते हुए परेश रावल ने कहा कि वे प्रोड्यूसर के लिए बहुत फायदेमंद डायरेक्टर हैं. उन्होंने कहा- मैंने उनके जैसे कम ही डायरेक्टर देखे हैं. अगर वो कहते हैं कि शूट 10 दिन में खत्म होगा, तो वो 9 दिन में ही पूरा कर देते हैं. उनके पास बहुत क्लैरिटी है. इतने अच्छे डायरेक्टर का इतने सालों तक फिल्मों से दूर रहना ठीक नहीं था. लेकिन सेट पर आकर वही पुराना माहौल और दोस्ती देखकर बहुत अच्छा लगा.

पहले भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दी गई. अब ये फिल्म 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यूज के साथ रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement