19 साल छोटे हीरा व्यापारी के प्यार में मलाइका अरोड़ा, रोम में किया रोमांस? फोटो वायरल

मलाइका अरोड़ा और हीरा व्यापारी हर्ष मेहता की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है. मलाइका ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब तक हर्ष के साथ कोई आधिकारिक पोस्ट नहीं की है, लेकिन फैन्स उनके नए रिश्ते का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement
प्यार में मलाइका अरोड़ा (PHOTO: Instagram @malaikaaroraofficial) प्यार में मलाइका अरोड़ा (PHOTO: Instagram @malaikaaroraofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर मलाइका और हर्ष की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैन्स सरप्राइज हो गए हैं. 

बॉयफ्रेंड की बांहों में मलाइका 
ये फोटो एक रेडिट यूजर ने शेयर की, दावा करते हुए कि शायद मलाइका और हर्ष ने वैलेंटाइन डे रोम, इटली में साथ मनाया. तस्वीर में हर्ष सेल्फी ले रहे हैं और मलाइका उनके करीब खड़ी दिख रही हैं. दोनों साथ में काफी खुश नजर आए. 

Advertisement

फोटो वायरल होते ही यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी. एक ने लिखा कि ये साफ तौर पर PR के लिए ली गई फोटो लग रही है, जैसे कंपोज्ड हो. मलाइका तो सालों से क्रिंज PR के लिए जानी जाती हैं. दूसरे ने लिखा कि क्यों लग रहा है जैसे स्टूडियो लाइट्स हैं इन पर? क्या ये किसी शूट या प्रमोशन के लिए है? अन्य यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि क्या ये सच में रिलेशनशिप में हैं. 

उम्र में कितना है फासला 
मलाइका 52 साल की हैं और हर्ष की उम्र 33 साल बताई जा रही है, तो इनके बीच करीब 19 साल का गैप है. अर्जुन और मलाइका के बीच 12 साल का गैप था. अर्जुन, मलाइका से 12 साल छोटे थे. 

मलाइका-हर्ष की वायरल फोटो

अर्जुन के साथ तो मलाइका खुलकर रिलेशनशिप की बात करती थीं और सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करती थीं. लेकिन हर्ष के साथ उन्होंने अब तक कोई ऑफिशियल पोस्ट शेयर नहीं की है. फैन्स को उनके नए रिलेशनशिप का इंतजार है. देखना होगा कि मलाइका अपने और हर्ष के रिश्ते को कब दुनिया के सामने लाती हैं. 

Advertisement

अरबाज खान से तलाक के बावजूद मलाइका का शादी पर से विश्वास नहीं उठा है. पिछले साल दिसंबर में उन्होंने कहा था कि शादी में यकीन रखती हूं. अगर शादी होगी, तो अच्छी बात है. वरना मैं इसके पीछे भाग नहीं रही हूं. उन्होंने ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया था. मलाइका कहना था कि बाहरी शोर का निजी जिंदगी पर फर्क नहीं पड़ने देती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement