Chand Mera Dil Trailer: 'सैयारा' वाली आशिकी में 'कबीर सिंह' जैसा ट्विस्ट! प्रॉमिसिंग है 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की नई फिल्म चांद मेरा दिल का ट्रेलर सामने आया है, जो कुछ-कुछ सैयारा और कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्मों की वाइब दे रहा है. अब ऐसा क्यों लग रहा है, ये जब आप ट्रेलर देखेंगे तो खुद समझ जाएंगे.

Advertisement
लक्ष्य-अनन्या की नई फिल्म चांद मेरा दिल (Photo: Trailer Thumbnail) लक्ष्य-अनन्या की नई फिल्म चांद मेरा दिल (Photo: Trailer Thumbnail)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

बॉलीवुड में पिछली बार जब एक रोमांटिक फिल्म आई थी, तब उसने हर किसी को थिएटर्स की तरफ पहुंचने पर मजबूर किया था. अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर सैयारा साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. लोगों में इसका क्रेज हम सभी ने देखा है. अब लगता है करण जौहर भी वही जादू अपनी नई फिल्म चांद मेरा दिल से दोहराना चाहते हैं. 

Advertisement

चांद मेरा दिल फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी हैं, जो एक रोमांटिक-ड्रामा है. इस फिल्म का कुछ महीने पहले टीजर आया था, जिसने लोगों के बीच प्लॉट को लेकर कंफ्यूजन पैदा की थी. लेकिन फिर मेकर्स ने फिल्म के गानों को रिलीज करना शुरू किया, जिससे इसकी चर्चा तेज हुई. अब रिलीज से महज 11 दिन पहले, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो देखने में प्रॉमिसिंग लग रहा है.

करण जौहर की नई फिल्म में दिखा दम

फिल्म के ट्रेलर से पता चल रहा है कि इस बार कहानी दो लवर्स चांदनी और आरव की है, जो कॉलेज टाइम से एक साथ हैं. उनके बीच एक-दूसरे को लेकर बेहद प्यार है और वो अपनी लाइफ को लेकर सीरियस हैं. लेकिन तभी उनकी लाइफ में ऐसा कुछ हो जाता है, जिससे वो दोनों ही बिखर जाते हैं और फिर उनका ब्रेकअप हो जाता है. 

Advertisement

अनन्या-लक्ष्य की फिल्म का ट्रेलर रोमांस के साथ-साथ ड्रामा और एक्शन से भी भरा हुआ है. एक सीन में लक्ष्य, अनन्या पर हाथ उठाते नजर आते हैं जिसके बाद दोनों की लड़ाई शुरू हो जाती है. ट्रेलर के दौरान एक दूसरे सीन में लक्ष्य की पिटाई हो रही होती है. यानी इसमें रोमांस के साथ-साथ ट्रैजिक लव स्टोरी भी होगी. 

यहां देखें ट्रेलर

हालांकि चांद मेरा दिल फिल्म का ट्रेलर कई लोगों को बॉलीवुड की हालिया सुपरहिट फिल्मों की झलक दिखा रहा है. इसमें सैयारा जैसे मैजिक को दोहराने के साथ-साथ शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह जैसा वॉइलेंस भी दिखाने की कोशिश हुई है. ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में इन फिल्मों के अलावा, हॉलीवुड की फिल्मों के भी नाम मेंशन किए गए हैं. 

मगर ओवरऑल देखा जाए तो जनता को अनन्या-लक्ष्य की फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है. लास्ट में श्रेया घोषाल की आवाज में फिल्म का टाइटल ट्रैक किसी सरप्राइज की तरह था. अब देखना होगा कि 22 मई को फिल्म किस तरह परफॉर्म करती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement