किरण खेर को जन्मदिन पर मिली बधाई, पीएम नरेंद्र मोदी और फैंस का किया धन्यवाद

किरण खेर के बर्थडे पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिली. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किरण को बर्थडे विश किया है. इतनी शुभकामनाएं मिलने के बाद किरण ने एक वीडियो और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह नरेंद्र मोदी और सभी फैंस का धन्यवाद करती हुईं दिख रही हैं.

Advertisement
किरण खेर-नरेंद्र मोदी किरण खेर-नरेंद्र मोदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2021,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

अनुपम खेर और किरण खेर ने हाल ही में अभिनेत्री का 69वां जन्मदिन घर पर मनाया है. अभिनेत्री, जो फिलहाल कैंसर से भी जूझ रही हैं, आज 69 वर्ष की हो गई हैं. उनके इस खास मौके पर सभी ने ढेर सारी बधाइयां देते हुए पोस्ट शेयर कर प्यार बरसाया है. दिलचस्प बात तो यह है की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किरण को बर्थडे विश किया है. अब इतनी शुभकामनाएं मिलने के बाद किरण ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह सभी फैंस का धन्यवाद करती हुईं दिख रही हैं. इसी के साथ उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए एक अन्य पोस्ट शेयर किया. 

Advertisement

किरण ने नरेंद्र मोदी और फैंस का किया धन्यवाद 
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे गर्ल का एक वीडियो शूट किया और उन्होंने उनसे पूछा कि क्या उनके प्रशंसकों के लिए उनके पास कोई संदेश है जो उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. वीडियो में अनुपम को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "बहुत से लोगों ने आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, आप उनसे कुछ कहना चाहती हैं?"

जिस पर किरण जवाब देती हैं: “हां, मैं बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहती हूं! आप सभी की शुभकामनाओं, आपके सभी प्यार और आपकी सभी प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, धन्यवाद!” और इस वीडियो के आखिर में अनुपम द्वारा जय हो कहते हैं. वीडियो के को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, “किरण के जन्मदिन पर आपकी शानदार शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद! यहां वह व्यक्तिगत रूप से आप सभी का धन्यवाद करती हैं. जय हो!! @kirronkhermp #ThankYou #Birthday.”

Advertisement

फिल्मों में आने से पहले भी अच्छे दोस्त थे अनुपम-किरण, ऐसे मिले दोनों के दिल

वहीं किरण ने अपने सोशल मीडिया पर वो पत्र शेयर किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी. पोस्ट को शेयर करते हुए किरण ने कैप्शन में लिखा, "मेरे जन्मदिन पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए, प्रधानमंत्री @narendramodi जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद" उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही उनके फैंस अब भी बर्थडे विश कर रहे हैं. 

अनुपम ने किया किरण खेर को बर्थडे विश, बोले- भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें

कैंसर से जूझ रहीं किरण 

इस साल की शुरुआत में, किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा, ब्लड कैंसर होने का पता लगा था. अनुपम खेर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement