ट्विशा-दीपिका केस पर बोलीं कंगना रनौत- शादी कर बेटियों को छोड़ने के लिए बदनाम है हमारा समाज

कंगना रनौत ने ट्विशा शर्मा और दीपिका की मौत मामले पर अपनी राय रखी है. उन्होंने दहेज प्रथा और मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी है.

Advertisement
कंगना की महिलाओं को सलाह (Photo: Instagram @kanganaranaut) कंगना की महिलाओं को सलाह (Photo: Instagram @kanganaranaut)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

बॉलीवुड डीवा कंगना रनौत ने ट्विशा शर्मा और दीपिका केस को लेकर रिएक्ट किया है. जिस तरह से देश की पढ़ी लिखी बेटियां दहेज प्रथा और मानसिक उत्पीड़न के चलते अपनी जान दे रही हैं, एक्ट्रेस ने इस पर हैरानी जताई है. कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर दोनों घटनाओं पर बात की है.

कंगना की सलाह 
उन्होंने लिखा- शादीशुदा महिलाओं को लेकर हर दिन शॉकिंग खबरें आ रही हैं. इनमें से कई यंग पढ़ी लिखी महिलाओं ने अपने पेरेंट्स से मदद मांगी. अनहोनी होने से पहले वो इस घुटन भरी जिंदगी से बाहर निकलना चाहती थीं. लेकिन भारतीय समाज शादी के बाद बेटियों को छोड़ने के लिए बदनाम है. मेरी यंग महिलाओं को सलाह है और ये बात आपको कोई सोशल मीडिया या फैशन, डेटिंग, शादी, मेकअप इंडस्ट्री में नहीं बताई जाएगी.

Advertisement

''आपकी लाइफ में किसी और इंसान से ज्यादा जरूरी आपका करियर है. शादी तभी करो जब आत्मनिर्भर हो जाओ. आपको खुद का हीरो बनना होगा. कोई आपको बचाने नहीं आएगा. आप क्या करती हैं और आप कौन हैं, ये बात सबसे ज्यादा जरूरी है. ना कि वो शख्स जिससे आपकी शादी होती है. अपनी जिंदगी वैसी बनाओ जैसी जीना चाहती हो. किसी और की बातों को मत सुनो.''

बीते दिनों में ट्विशा शर्मा और दीपिका के सुसाइड मामले ने देश को हिलाकर रख दिया है. 31 साल की ट्विशा की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई. ट्विशा के परिवार ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस किया है. ससुरालवालों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़ना का आरोप लगाया है. दूसरा केस ग्रेटर नोएडा की दीपिका का है. आरोप है ससुरालवालों ने दीपिका की फैमिली से 50 लाख कैश और फॉर्च्यूनर की मांग की थी. दहेज की मांग से प्रताड़ित होकर दीपिका ने मौक को गले लगा लिया. 

Advertisement

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं. 18 की उम्र में उन्होंने फिल्म गैंगस्टर से डेब्यू किया था. कंगना ने कई हिट फिल्मों में काम किया है. उनकी पिछली रिलीज इमरजेंसी थी. इससे उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू हुआ था. जल्द वो इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली हैं. सुपरनैचुरल हॉरर मवी 'ब्लेस्ड बी द ईविल' में वो नजर आएंगी. ये मूवी 2027 में रिलीज होगी. कंगना के कई हिंदी प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं. एक्ट्रेस इन दिनों एक्टिंग और राजनीति के बीच स्ट्रगल कर रही हैं. वो मंडी से बीजेपी की सांसद हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement